LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'होटल, जमीन और लग्जरी पानी का जहाज जब्त', अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 10:12 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'होटल, जमीन और लग्जरी पानी का जहाज जब्त', अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

ईडी ने बुधवार को बताया कि मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पांच नवंबर को कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया था। इसमें 35 अचल और पांच चल संपत्तियां शामिल हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • ईडी ने बुधवार को बताया कि मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पांच नवंबर को कुर्की का अस्थायी आदेश ...और पढ़ें
  • अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर
  • अंडमान-निकोबार बैंक धोखाधड़ी में ईडी ने 121 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां कुर्क कीं

अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अंडमान-निकोबार बैंक धोखाधड़ी में ईडी ने 121 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां कुर्क कीं

कुर्क की गई संपत्तियों में दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज, एक होटल, जमीन के भूखंड और बैंक जमा शामिल

पीटीआई, नई दिल्ली। ईडी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में करीब 500 करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 121.35 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां कुर्क की हैं। इनमें क्रोएशिया से आयात किए गए दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज, एक होटल, जमीन के भूखंड और बैंक जमा शामिल हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

ईडी ने बुधवार को बताया कि मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पांच नवंबर को कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया था। इसमें 35 अचल और पांच चल संपत्तियां शामिल हैं।

एजेंसी ने छह नवंबर को पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में इस मामले में नया आरोपपत्र भी दाखिल किया है।

इस मामले में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुलदीप राय शर्मा प्रमुख आरोपितों में शामिल हैं। वह अंडमान एवं निकोबार राज्य सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था।

कुर्क संपत्तियों में जाय ग्रैंड होटल की जमीन और इमारत के अलावा करीब 2.11 करोड़ रुपये में क्रोएशिया से आयात किए गए दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज शामिल हैं। ये जहाज अंडमान एस्केपेड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत हैं।

ईडी का आरोप है कि कुलदीप राय शर्मा ने बैंक अधिकारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के माध्यम से नियमों के विरुद्ध ऋण स्वीकृत कराए और रकम का दुरुपयोग किया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें