सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव' में दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है और यह शासन टिकने वाला नहीं है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव' में दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के पैरों ...और पढ़ें
- मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, सोनिया गांधी का दावा।
- यह शासन टिकने वाला नहीं, सरकार के कदम असुरक्षा दर्शाते हैं।
मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, सोनिया गांधी का दावा।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
यह शासन टिकने वाला नहीं, सरकार के कदम असुरक्षा दर्शाते हैं।
संस्मरण में राजीव गांधी हत्या, शाह बानो मामले का उल्लेख।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह रिजीम (शासन) टिकने वाली नहीं है और सरकार के कदम ही उसकी असुरक्षा को दर्शाते हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
सोनिया ने 'बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव' में लिखा है कि उन्हें अगली पीढ़ी में न्याय की चाह और दमनकारी व्यवस्थाओं व अन्याय को खत्म करने की आकांक्षा महसूस होती है। हालांकि इसमें समय लगेगा, लेकिन बदलाव का पहिया घूमेगा और वे सफल होंगे। वे हमारे देश के आत्मा को फिर से पुनर्जीवित करेंगे और इसके घावों को भरेंगे। 526 पन्नों की इस किताब में सोनिया ने इटली में अपने बचपन से लेकर कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात, उनकी हत्या और राजनीति में अपने प्रवेश तक का उल्लेख किया है।
उन्होंने लिखा है, सरकार अभी भी मानती है कि उसकी सत्ता और लोकप्रियता बरकरार है, लेकिन मेरा मानना है कि उसके पैरों तले जमीन खिसक चुकी है। मुख्यधारा का मीडिया पहले की तरह पक्षपाती बना हुआ है, लेकिन सरकार के कदम ही उसकी असुरक्षा को दर्शाते हैं।
विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हालिया महीनों में हुए विधानसभा चुनाव मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की ओर स्पष्ट संकेत करते हैं। साथ ही कहा कि सरकारी मनगढ़ंत बातें अब विश्वसनीय नहीं रह गई हैं। महंगाई, बेरोजगारी और व्यापक भ्रष्टाचार से जूझ रहे लोग अब खुलकर बोलने से कम डरते हैं।
‘भाजपा के विभाजनकारी शासन’ के दीर्घकालीन परिणामों के सवाल पर सोनिया ने कहा कि अधिनायकवादी शासन लोकप्रिय प्रतिरोध का जवाब और अधिक दमन से देते हैं और भारत भी इसका सामना कर रहा है। लेकिन यह रिजीम टिकने वाली नहीं है। सत्ता के दुरुपयोग के अपरिहार्य परिणाम होते हैं और अंततः उसका पतन होता है।
उन्होंने लिखा है, 'मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि विविधता वाले हमारे देश पर एक धर्म और एक भाषा थोपने की आरएसएस की दीर्घकालीन वर्चस्ववादी योजना का दृढ़ता से विरोध होगा…।'