LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,155.91 +563.46 (+0.69%)
निफ्टी 50 25,330.5 +186.20 (+0.74%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.14
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अभिषेक बनर्जी का दावा: मेरे घर की हो रही निगरानी; पुलिस ने हटवाया टिन शेड, कहा- एक और हमले की रची जा रही साजिश

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 05:10 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अभिषेक बनर्जी का दावा: मेरे घर की हो रही निगरानी; पुलिस ने हटवाया टिन शेड, कहा- एक और हमले की रची जा रही साजिश
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

अभिषेक बनर्जी का दावा: मेरे घर की हो रही निगरानी; पुलिस ने हटवाया टिन शेड, कहा- एक और हमले की रची जा रही साजिश- Is Abhishek Banerjee under surveillance claims plot another attack being hatched tin shed removed West Bengal

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित घर के बाहर निगरानी करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सरकारी गाड़ियों से पुलिसकर्मी उनके घर की रेकी कर रहे हैं और उन पर एक और हमले की साजिश रची जा रही है। इस बीच पुलिस के निर्देश पर उनके घर के बाहर बना अस्थायी टिन शेड हटा दिया गया। इस मामले में भाजपा ने टीएमसी पर पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस और वाम दलों ने इसे राजनीतिक विवाद बनाने के बजाय कानून के मुताबिक जांच कराने की बात कही है।   Once again, @KolkataPolice officials are using official police vehicles to conduct surveillance around my residence and snoop on me
  • They carried out a similar recce last week, following which hooligans attacked on November 7
  • Four days have passed, yet not a single perpetrator has been arrested

They carried out a similar recce last week, following which hooligans attacked on November 7

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

Four days have passed, yet not a single perpetrator has been arrested

I have serious reasons to believe another attack is being planned

Is the objective to intimidate and silence me while rapes and other crimes continue unabated across the state? Why is the BJP government so afraid of my voice? And why has the Hon’ble Lok Sabha Speaker @ombirlakota failed to intervene despite my repeated complaints? Is the police force being used to protect citizens or to intimidate those who dare to question the government? — Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) November 11, 2026 वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए निगरानी के आरोप डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर उनके घर के आसपास रेकी कर रहे हैं। उन्होंने इसे गैरकानूनी निगरानी बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। बनर्जी के मुताबिक, पिछले सप्ताह भी इसी तरह उनके घर के आसपास निगरानी की गई थी। यह घटना 7 नवंबर को उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान घर के बाहर हुए कथित हमले से एक दिन पहले की बताई गई है। बोले- शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट में कहा, 'एक बार फिर कोलकाता पुलिस के अधिकारी गाड़ियों का इस्तेमाल करके मेरे घर के आसपास निगरानी कर रहे हैं और मुझ पर नजर रख रहे हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनके खिलाफ एक और हमले की योजना बनाई जा रही है? क्या इसका मकसद उन्हें डराना और उनकी आवाज दबाना है? वीडियो में दिखे दो बाइक सवार और पुलिस की मोटरसाइकिल बनर्जी की ओर से साझा किए गए वीडियो में उनके घर के पास एक मोटरसाइकिल पर दो लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सफेद हेलमेट पहन रखा है। इसके अलावा वहां कोलकाता पुलिस के निशान वाली एक दूसरी मोटरसाइकिल भी खड़ी नजर आ रही है। उसके पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात करता दिखाई देता है और उसका ध्यान बनर्जी के घर की ओर है। अभिषेक ने इसी वीडियो के आधार पर पुलिस पर निगरानी करने का आरोप लगाया। जन्मदिन के जश्न के दौरान भी हुआ था विवाद ये आरोप 7 नवंबर को अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के जश्न के दौरान कालीघाट स्थित उनके घर के बाहर हुए हंगामे के चार दिन बाद सामने आए हैं। उस समय टीएमसी नेता ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस हंगामे के पीछे भाजपा का हाथ होने का दावा भी किया था। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। कुणाल घोष ने किया अभिषेक का समर्थन टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने भी अभिषेक बनर्जी की चिंताओं का समर्थन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने अब तक उनके आवास के बाहर हुई घटना को दोबारा करके जांच क्यों नहीं की। घोष ने दावा किया कि इस घटना में शामिल व्यक्ति का भाजपा से संबंध सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में अभिषेक का चिंतित होना स्वाभाविक है और पुलिस प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए। भाजपा बोली- टीएमसी ने ही किया पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रितेश तिवारी ने टीएमसी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने अपने 15 साल के शासनकाल में राजनीतिक विरोधियों को डराने और अपने फायदे के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया है। तिवारी के मुताबिक, अब वही पुलिस बल टीएमसी नेताओं को खटकने लगा है। ये भी पढ़ें: अमूल का बड़ा झटका: दूध की कीमतों में दो रुपये से चार रुपये तक का इजाफा, 12 नवंबर से नई दरें लागू; देखें रेट माकपा और कांग्रेस ने क्या कहा? माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। इसे राजनीतिक विवाद बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी हर दिन अपने घर पर हमले की आशंका जताकर राजनीतिक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं कर सकते। पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए। वहीं, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी ने किसी कानून का उल्लंघन किया है या उनके घर में कोई अवैध निर्माण हुआ है, तो उसका निपटारा कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से नहीं होनी चाहिए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें