अलनीनो के कारण चारे की कमी से भारत के डेयरी सेक्टर की रफ्तार धीमी हो सकती है, जिससे दूध उत्पादन की वृद्धि दर घटकर दो प्रतिशत रहने का अनुमान है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- अलनीनो के कारण चारे की कमी से भारत के डेयरी सेक्टर की रफ्तार धीमी हो सकती है, जिससे दूध उत्पादन की वृद्धि दर घटकर दो प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
- जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अलनीनो का असर चारे की उपलब्धता पर भी पड़ता दिख रहा है, जिसके चलते भारत के डेयरी सेक्टर की रफ्तार अगले वर्ष धीमी पड़ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने अलनीनो का प्रभाव अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक बताया है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अलनीनो का असर चारे की उपलब्धता पर भी पड़ता दिख रहा है, जिसके चलते भारत के डेयरी सेक्टर की रफ्तार अगले वर्ष धीमी पड़ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने अलनीनो का प्रभाव अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक बताया है।
ऐसे में पशु चारे की आपूर्ति में कमी आने से दूध उत्पादन की वृद्धि दर घटकर दो प्रतिशत रह सकती है। इसका असर छोटे पशुपालकों की आमदनी पर पड़ना तय है।
पिछले वर्ष बेहतर मानसून के कारण चारे की उपलब्धता बढ़ने से वर्ष 2026 में दूध उत्पादन में 2.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है, लेकिन अगले वर्ष यह गति कायम रहने की संभावना कम है। ऐसे में चारे की लागत बढ़ेगी और साथ ही दूध उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
अमेरिकी कृषि विभाग की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक होने के बावजूद भारत में पशुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन प्रति पशु दूध उत्पादन अन्य देशों की तुलना में कम है।
इसके चलते 2027 में दूध उत्पादन मात्र दो फीसद बढ़कर 22.65 करोड़ टन रह सकता है। पशु आहार की कमी और छोटे एवं बिखरे हुए डेयरी फार्म इसके प्रमुख कारण हैं।
देश के लगभग 95 प्रतिशत दूध उत्पादकों के पास एक से पांच पशु हैं। करीब आठ करोड़ ग्रामीण परिवार डेयरी गतिविधियों से जुड़े हैं। डेयरी क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में लगभग पांच प्रतिशत योगदान देता है। ऐसे में उत्पादन की रफ्तार में मामूली गिरावट भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे किसानों की आय को प्रभावित कर सकती है।
डेयरी क्षेत्र की सबसे बड़ी कमजोरी चारे की उपलब्धता में कमी है। भारतीय घासभूमि एवं चारा अनुसंधान संस्थान (आइजीएफआरआइ) का भी मानना है कि देश में हरे चारे की मांग और उपलब्धता के बीच 11 से 32 प्रतिशत तक का अंतर है। सूखे चारे में यह कमी 23 प्रतिशत और कंसंट्रेट फीड में 28 से 40 प्रतिशत तक है।
ऐसे में अलनीनो का असर अगर आगे भी जारी रहता है तो पशुपालकों के सामने चारे का संकट और गहरा सकता है।