मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान न होने से संसद के शीत सत्र बुलाए जाने पर अनिश्चितता बनी हुई है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान न होने से संसद के शीत सत्र बुलाए जाने पर अनिश्चितता बनी हुई है।
- सत्रावसान के बनते रिकॉर्ड से संसद के शीत सत्र बुलाने पर बढ़ा सस्पेंस। (पीटीआई)
- मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ।
सत्रावसान के बनते रिकॉर्ड से संसद के शीत सत्र बुलाने पर बढ़ा सस्पेंस। (पीटीआई)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
मानसून सत्र का 90 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ।
शीत सत्र बुलाए जाने को लेकर सियासी अनिश्चितता बनी हुई है।
विपक्षी दल सरकार की रणनीति पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
संजय मिश्र, नई दिल्ली। मानसून सत्र का तीन महीने बाद भी भी सत्रावसान नहीं होने को देखते हुए संसद के शीत सत्र बुलाए जाने को लेकर सियासी सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। चूंकि अभी वर्तमान सत्र ही विधि सम्मत समाप्त नहीं हुआ है ऐसे में शीत सत्र बुलाया जाएगा या नहीं इसकी तस्वीर साफ नहीं है।
परंपरागत तौर पर शीत सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते के बाद बुलाया जाता रहा है पर सत्रावसान न होने की वजह से शीत सत्र नवंबर के आखिर तक भी बुलाए जाने की संभावनाएं अब धूमिल पड़ रही हैं। वैसे सत्रावसान न होने के कारण सरकार के पास तीन-चार दिन के नोटिस पर ही संसद की बैठक बुलाने का विकल्प मौजूद है और यह रास्ता अपनाया गया तो फिर शीत सत्र की संभावना खत्म हो जाएगी।
विपक्षी दल मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किए जाने और अगले सत्र को लेकर भले लगातार सवाल उठा रहे हों मगर शीत सत्र बुलाने की समयसीमा की गुंजाइश है।
नियमों के अनुसार, मानसून सत्र का सत्रावसान किया जाता है तो उसके कम से कम 15 दिन बाद ही नया सत्र बुलाया जा सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सत्रावसान करने का सरकार निर्णय लेती है तो दिसंबर के पहले हफ्ते में शीत सत्र बुलाए जाने की पूरी गुंजाइश है।
बहरहाल, मानसून सत्र को जारी रखने या नए सिरे से शीत सत्र बुलाने को लेकर सरकार ने अभी तक अपने राजनीतिक पत्ते नहीं खोले हैं। 1952 में गठित पहली लोकसभा से लेकर अब तक केवल चार ऐसे मौके रहे हैं जब शीत सत्र नहीं बुलाया जा सका।