भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद न संभालने का उनका 'महात्याग' सिर्फ 'सुपर पीएम' बनने की चाल थी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद न संभालने का उनका 'महात्याग' सिर्फ 'सुपर पीएम' बनने की चाल थी।
- सोनिया गांधी के संस्मरण पर बीजेपी का हमला।
- सोनिया का त्याग 'सुपर पीएम' बनने की चाल थी।
सोनिया गांधी के संस्मरण पर बीजेपी का हमला।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सोनिया का त्याग 'सुपर पीएम' बनने की चाल थी।
राजीव गांधी आपातकाल के समर्थक थे, सोनिया का दावा गलत।
बाबरी विध्वंस पर आंसू बहाने के दावे पर सवाल।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण की आलोचना करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद नहीं संभालने का ‘महात्याग’ सिर्फ ‘सुपर पीएम’ बनने के लिए किया था। पार्टी ने सोनिया के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि उनके पति राजीव गांधी आपातकाल के विरुद्ध थे।
साथ ही अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरते हुए देखकर आंखों में आंसू आने के उनके दावे पर सवाल उठाया और कहा कि जब छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था ही नहीं थी, तो सोनिया गांधी ने इसे कैसे देख लिया।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया ने प्रधानमंत्री पद तो छोड़ दिया, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग शासन के दौरान राष्ट्रीय सलाहकार समिति (एनएसी) की अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा लिया। उन्होंने कहा, 'दुनिया में त्याग का ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा, जहां प्रधानमंत्री पद छोड़कर कैबिनेट रैंक का पद लिया गया हो।
राष्ट्रीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता कैबिनेट रैंक का पद था, वह भी लाभ के पद के साथ- यानी लाभ वाली कैबिनेट रैंक हासिल की गई। विवाद खड़ा हुआ तो सोनिया को इस्तीफा देना पड़ा। चुनाव के बाद उनके लौटने से पहले, उनके नेतृत्व में चल रही मनमोहन सिंह सरकार ने नियम बदल दिए और राष्ट्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद को लाभ के पद के दायरे से बाहर कर दिया।'
त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं। इसका सुबूत यह है कि 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार एक वोट से बहुमत से पीछे रह गई थी, तब सोनिया ने तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन से मुलाकात के बाद घोषणा की थी, ‘हमारे पास 272 हैं।’ इसका मतलब है कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें सहयोगी दलों का समर्थन नहीं मिला।