दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग आखिर चीनी जासूसी के शक के घेरे में कैसे आए? कौन हैं एलिस हुआंग और क्या है सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड का पूरा कनेक्शन?
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग आखिर चीनी जासूसी के शक के घेरे में ...और पढ़ें
- AI की दुनिया का अनदेखा खेल! (फोटो- AI Generated)
- एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग चीनी जासूसी विवाद में घिरे
AI की दुनिया का अनदेखा खेल! (फोटो- AI Generated)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग चीनी जासूसी विवाद में घिरे
एलिस हुआंग पर निजी संबंधों से गोपनीय जानकारी निकालने का आरोप
मेगास्पीड कंपनी पर चीन को एआई चिप्स पहुंचाने का संदेह
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
गुरप्रीत चीमा, नई दिल्ली। क्लेयर स्टैनविक और रे कोवल..
दो ऐसे किरदार, जो कभी CIA और MI6 जैसी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों एक नई दुनिया में हैं, जहां जंग देशों के बीच नहीं, बल्कि दो बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के बीच है। उनका मिशन है एक बेहद गोपनीय प्रोडक्ट का फॉर्मूला हासिल करना। इस मिशन में हथियारों से दिमाग, भरोसे, रिश्तों और धोखे का ज्यादा इस्तेमाल होता है।
हॉलीवुड की फिल्म Duplicity (2009) की कहानी आज NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूसी विवाद की याद दिलाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म में जासूसी का खेल पर्दे पर रचा गया है, जबकि हुआंग से जुड़ा मामला असल दुनिया में सुर्खियों में है।
क्लेयर स्टैनविक और रे कोवल (सोर्स: फिल्म Duplicity के मुख्य किरदार, pluggedin.com)
दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ताकत देने वाली कंपनी NVIDIA के CEO इन दिनों एक ऐसे विवाद में घिरे हैं, जिसने कॉरपोरेट इंडस्ट्री से लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसियों तक हलचल मचा दी है। आरोप है कि चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी एक महिला ने जेन्सेन हुआंग के साथ निजी संबंधों का इस्तेमाल कर NVIDIA की संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश की।