LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 3230 करोड़ रुपये से बनेगा युगे-युगीन भारत म्यूजियम

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 02:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 3230 करोड़ रुपये से बनेगा युगे-युगीन भारत म्यूजियम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 3230 करोड़ रुपये की लागत से 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' के विकास को मंजूरी दी है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 3230 करोड़ रुपये की लागत से 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' के विकास को मंजूरी दी है।
  • नार्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में बनेगा युगे-युगीन भारत म्यूजियम।
  • 3230 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा युगे युगीन भारत म्यूजियम।

नार्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में बनेगा युगे-युगीन भारत म्यूजियम।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

3230 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा युगे युगीन भारत म्यूजियम।

नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में होगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय।

भारत की समृद्ध सभ्यतागत यात्रा और सांस्कृतिक विविधता होगी प्रदर्शित।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत म्यूजियम’ के विकास को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दी गई। इसकी अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपये है।

करीब 1,78,509 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में विकसित होने वाला यह संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़े डिस्प्ले क्षेत्र वाला संग्रहालय होगा। इसका निर्माण ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भवनों के अनुकूल पुनः उपयोग के जरिए किया जाएगा। इस दौरान दोनों इमारतों की वास्तुशिल्पीय विशेषताओं और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखा जाएगा। सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) ने भी परियोजना का मूल्यांकन किया है।

संग्रहालय में आधुनिक तकनीक, इमर्सिव अनुभव और आगंतुक-केंद्रित सुविधाओं के जरिए भारत की सभ्यतागत यात्रा, सांस्कृतिक विविधता, ज्ञान परंपराओं, कला, भाषाओं, आस्था और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 18 लाख कलाकृतियों की पहचान की गई है। इनमें राष्ट्रीय संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय के अन्य संग्रहालयों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 52 स्थल संग्रहालयों, विभिन्न राज्य संग्रहालयों और निजी संग्रहों की सामग्री शामिल है।

इस परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित किया जाएगा। नॉर्थ ब्लॉक में अलंकरण थीम पर आधारित पहली दीर्घा 2027 के उत्तरार्ध में आम जनता के लिए खुलने की संभावना है। अन्य दीर्घाओं का विकास वास्तुकला एवं नगर परिदृश्य, गणित एवं खगोल विज्ञान, भाषाएं एवं लिपियां आस्था एवं आध्यात्मिकता तथा भारत का जुड़ाव व्यापार एवं विचार जैसी थीमों पर किया जा रहा है।

संग्रहालय में प्रतिवर्ष एक करोड़ आगंतुकों के आने की क्षमता विकसित की जाएगी। टिकट, गाइडेड टूर, खान-पान, कार्यक्रमों और खुदरा बिक्री से राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है। परियोजना से पर्यटन, शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कारीगरों, शोधकर्ताओं, कलाकारों और संग्रहालय विशेषज्ञों के लिए अवसर पैदा होंगे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें