अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की घोषणा पार्टी के अयोध्या विधानसभा सीट से उम्मीदवार और पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ़ पवन पांडेय ने की है. इसके बाद से प्रदेश में सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. बीजेपी ही नहीं, बल्कि एआईएमआईएम और विश्व हिंदू परिषद भी अखिलेश यादव पर हमलावर हैं.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- जनवरी 2024 में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समारोह में शामिल नहीं हुए
- अखिलेश यादव ने तब कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाएंगे
- लेकिन गुज़रे क़रीब तीन साल में ऐसा मौका नहीं आया
अखिलेश यादव ने तब कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाएंगे
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
लेकिन गुज़रे क़रीब तीन साल में ऐसा मौका नहीं आया
इस दौरान बीजेपी लगातार उनके राम मंदिर न जाने को लेकर सवाल उठाती रही
कभी बीजेपी ने इसे मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा, तो कभी अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर सनातन विरोधी होने के आरोप लगाए गए
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह घोषणा हुई है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे
अखिलेश ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि 2027 में उनकी सरकार आती है, तो वह अयोध्या को सनातन की राजधानी बनाएंगे
इतना ही नहीं, अखिलेश अपने स्तर पर उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले में केदारनाथ मंदिर की तर्ज़ पर 'केदारेश्वर महादेव मंदिर' का निर्माण भी करवा रहे हैं
मंदिर का उद्घाटन भी जल्द ही प्रस्तावित है
पर इन सारी घोषणाओं के बीच अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने की घोषणा कई मायनों में अहम है, क्योंकि इसे लेकर अब तक अखिलेश यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है