सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उनके राजनीतिक और निजी जीवन के अहम मोड़ बताए गए हैं। इसमें शाह बानो मामले से लेकर राजीव गांधी की हत्या और कांग्रेस अध्यक्ष बनने तक के पांच बड़े किस्सों का जिक्र है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में उनके राजनीतिक और निजी जीवन के अहम मोड़ बताए गए ...और पढ़ें
- सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलोंगिंग के 5 बड़े राजनीतिक खुलासे (फोटो-PTI)
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलोंगिंग के 5 बड़े राजनीतिक खुलासे (फोटो-PTI)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथ 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस किताब में उन्होंने उम तमाम बड़े फैसलों, राजनीतिक उथल-पुथल और निजी जीवन के उतार-चढ़ावों का खुलकर जिक्र किया है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर को भी एक नई दिशा दी।
आइए जानते हैं इस संस्मरण की उन पांच सबसे खास और अहम घटनाओं के बारे में, जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर गहरी छाप छोड़ी है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
किताब में सोनिया गांधी ने उस दौर का जिक्र किया है जब देश में शाह बानो मामले को लेकर भूचाल आया था। एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला शाह बानो ने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए अदालत का दरवाया खटखटाया था, और अदालत ने उनके पक्ष में फैसला भी सुनाया था।
हालांकि, मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत इस फैसले को चुनौती दी गई और बाद में सरकार द्वारा लाए गए कानूनी संशोधन की भारी आलोचना हुई।
सोनिया अपनी किताब में लिखती हैं कि अखबारों की रिपोर्ट और महिला कार्यकर्ताओं की बातें सुनकर वह काफी परेशान थीं। उन्होंने अपने पति और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से सीधे सवाल किया था कि वह मुस्लिम महिलाओं के हितों की बलि क्यों दे रहे हैं।
जवाब में राजीव गांधी ने खुद का बचाव करते हुए कहा था कि वह पर्सनल लॉ के ढांचे को खतरे में डाले बिना महिलाओं की चिंताओं को संतुलित करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनिया मानती हैं कि उस समझौते का मकसद संतुलन बनाना था, लेकिन इसकी आलोचना काफी हुई थी।
साल 1991 सोनिया गांधी के निजी जीवन में एक अत्यंत दुखद और काला अध्याय बनकर आया। राजीव गांधी की हत्या ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। वह याद करती हैं कि हत्या के ठीक अगले दिन कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी।