LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,129.91 +537.46 (+0.66%)
निफ्टी 50 25,280.9 +136.60 (+0.54%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.11
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 07:32 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

त्रिपुरा निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही भाजपा ने 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। यह उपलब्धि नामांकन दाखिल करने और कागजातों की जांच के बाद पांच नगर निकायों में मिली।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • त्रिपुरा निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही भाजपा ने 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। यह ...और पढ़ें
  • भाजपा ने त्रिपुरा निकाय चुनाव में 77 सीटें निर्विरोध जीतीं।
  • पांच नगर निकायों मोहनपुर, कमलपुर, जिरानिया में मिली जीत।

भाजपा ने त्रिपुरा निकाय चुनाव में 77 सीटें निर्विरोध जीतीं।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पांच नगर निकायों मोहनपुर, कमलपुर, जिरानिया में मिली जीत।

27 नवंबर को 268 सीटों पर मतदान, 3 दिसंबर को गिनती।

पीटीआई, अगरतला। भारतीय जनता पार्टी ने 27 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ही 77 सीटो पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी ने ये शानदार उपलब्धि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने और कागजातों की जांच के बाद 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के पांच नगर निकायों में भाजपा ने 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल का है। राज्य के 21 नगर निकायों (जिसमें अगरतला नगर निगम भी शामिल है) की 345 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा सात नवंबर को समाप्त हो गई थी। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को हुई।

अब 268 सीटों पर मतदान होगा। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए, सीपीआई(एम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) पी.के

चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निकायों की 268 सीटों के लिए 810 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 27 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को तय की गई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के सबसे ज्यादा 342 उम्मीदवार हैं, जबकि सीपीआई(एम) के 218 और कांग्रेस के 201 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने पांच नगर निकायों की 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। ये नगर निकाय मोहनपुर, कमलपुर, जिरानिया, रानीरबाजार और शांतिरबाजार हैं।

चक्रवर्ती ने कहा कि नामांकन जबरन वापस कराए जाने के आरोपों के बाद हमने धलाई के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी। जमीनी रिपोर्ट से पता चलता है कि अंबासा या धलाई जिले में कहीं भी ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, CPI(M) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि अंबासा में पार्टी के उम्मीदवारों को मंगलवार को धमकियां मिलने, डराए-धमकाए जाने और उनके घरों पर हमले होने के बाद अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें