LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,042.63 +450.18 (+0.55%)
निफ्टी 50 25,266.9 +122.60 (+0.49%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.15
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सोनिया गांधी की आत्मकथा: इतिहास की तारीखें गलत, कितनी है तथ्यात्मक विश्वसनीयता?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 09:51 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सोनिया गांधी की आत्मकथा: इतिहास की तारीखें गलत, कितनी है तथ्यात्मक विश्वसनीयता?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ निजी जीवन और राजनीतिक सफर के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाती है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ निजी जीवन और राजनीतिक सफर के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाती है।

केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। यह अंतर चार वर्षों का है। खास बात यह है कि पुस्तक में आरएसएस की विचारधारा और भारतीय राजनीति में उसकी भूमिका पर भी चर्चा की गई है। ऐसे में जिस संगठन का उल्लेख किया जा रहा है, उसकी स्थापना का वर्ष ही गलत होना संपादन और तथ्य-जांच की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। गुजरात की राजधानी भी अहमदाबाद! एक और चूक 2002 के गुजरात दंगों के संदर्भ में सामने आई है। पुस्तक में अहमदाबाद को गुजरात की राजधानी बताया गया है, जबकि राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर 1970 से गुजरात की राजधानी है। सोनिया गांधी ने उस समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहत शिविरों में जाकर दंगा पीड़ितों से मिलने का उल्लेख किया है। इस प्रसंग में अहमदाबाद का उल्लेख स्वाभाविक है, लेकिन उसे राज्य की राजधानी बताना तथ्यात्मक गलती है। यह गलती इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह किसी जटिल राजनीतिक घटनाक्रम या व्यक्तिगत स्मृति से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि सामान्य प्रशासनिक और भौगोलिक तथ्य है। 1977 और 1978 का संदर्भ भी जांच के दायरे में पुस्तक में 1978 के चुनावी नतीजों को लेकर भी चर्चा सामने आई है। यहां सावधानी जरूरी है। 1977 में लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी और कांग्रेस की बड़ी पराजय हुई थी। 1978 में भी विभिन्न राज्यों में चुनावी घटनाक्रम हुए थे। इसलिए पुस्तक के संबंधित प्रसंग और चुनाव का संदर्भ देखे बिना इसे निश्चित रूप से एक और तारीख की गलती घोषित करना उचित नहीं होगा। यही अंतर तथ्य-जांच और राजनीतिक आलोचना के बीच होना चाहिए। संपादन और प्रकाशक की जिम्मेदारी क्या? इन विसंगतियों के बाद सबसे बड़ा सवाल पुस्तक की संपादन प्रक्रिया पर है। क्या पांडुलिपि तैयार करते समय ऐतिहासिक तथ्यों का स्वतंत्र सत्यापन किया गया था? क्या प्रकाशक ने तथ्य-जांच की जिम्मेदारी निभाई? क्या पुस्तक के अन्य अध्यायों में भी ऐसी गलतियां हैं? सोनिया गांधी की आत्मकथा केवल निजी जीवन की कहानी नहीं है। यह देश की राजनीति के एक लंबे दौर को देखने और समझने का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है। इसलिए इसमें दर्ज तथ्यों की विश्वसनीयता का महत्व बढ़ जाता है। यह भी ध्यान रखना होगा कि आत्मकथा में किसी घटना का व्यक्तिगत वर्णन और उस घटना से जुड़ा ऐतिहासिक तथ्य दो अलग बातें हैं। लेखक अपने अनुभवों और निष्कर्षों के लिए स्वतंत्र है, लेकिन किसी व्यक्ति के निधन का वर्ष, संगठन की स्थापना या किसी आंदोलन की शुरुआत जैसी जानकारी की पुष्टि आसानी से की जा सकती है। क्या गलतियां यहीं तक सीमित हैं? फिलहाल सामने आई विसंगतियों के आधार पर पूरी पुस्तक को गलत तथ्यों का संग्रह कहना उचित नहीं होगा। लेकिन चार अलग-अलग संदर्भों में सामने आई चूकें निश्चित रूप से गंभीर तथ्य-जांच की मांग करती हैं। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा के माध्यम से निजी और राजनीतिक जीवन के कई पहलुओं को सार्वजनिक किया है। पाठकों को उनके अनुभवों और राजनीतिक दृष्टिकोण से असहमत होने का अधिकार है, लेकिन पुस्तक में दर्ज ऐतिहासिक तथ्यों की जांच भी उतनी ही जरूरी है। आखिर सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि चार जगह तारीख या तथ्य गलत कैसे हो गए? बड़ा सवाल यह है कि देश की राजनीति के इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज को प्रकाशित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक जांच किस स्तर पर की गई? -----------------------------------------   डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें