LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

किडनी पर प्रोटीन का असर: ज्यादा प्रोटीन खाने से किडनी हो सकती है खराब? जानें रोजाना कितनी मात्रा जरूरी

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 09:31 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

किडनी पर प्रोटीन का असर: ज्यादा प्रोटीन खाने से किडनी हो सकती है खराब? जानें रोजाना कितनी मात्रा जरूरी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आजकल फिटनेस और मसल्स बनाने के लिए लोग अपनी डाइट में प्रोटीन पाउडर, अंडे, पनीर, चिकन और हाई-प्रोटीन फूड्स शामिल कर रहे हैं। लेकिन क्या अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन किडनी पर दबाव डाल सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Does too Much Protein Affect Kidneys: आजकल फिटनेस और मसल्स बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि लोग अपनी डाइट में प्रोटीन पाउडर, अंडे, पनीर, चिकन, दाल और दूसरे हाई-प्रोटीन फूड्स शामिल कर रहे हैं। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, टिश्यू की मरम्मत करने और शरीर के सामान्य कामकाज के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। लेकिन क्या जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाना किडनी की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? क्या रोजाना प्रोटीन शेक पीने से किडनी पर दबाव बढ़ता है? दरअसल, प्रोटीन की जरूरत हर व्यक्ति की उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य के अनुसार अलग-अलग होती है। खासकर किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रोटीन की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं रोजाना कितना प्रोटीन खाना चाहिए और ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी पर क्या असर पड़ सकता है।   ज्यादा प्रोटीन खाने से किडनी पर क्या असर पड़ता है? प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है, लेकिन इसका मेटाबॉलिज्म होने पर नाइट्रोजन युक्त अपशिष्ट पदार्थ बनते हैं, जिन्हें शरीर से बाहर निकालने में किडनी की अहम भूमिका होती है। जब कोई व्यक्ति ज्यादा प्रोटीन खाता है, तो किडनी में ब्लड फ्लो और फिल्ट्रेशन की प्रक्रिया बढ़ सकती है। इसे ग्लोमेरुलर हाइपरफिल्ट्रेशन कहा जाता है। स्वस्थ किडनी वाले लोगों में सामान्य रूप से ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी खराब होने का सीधा संबंध अभी पूरी तरह साबित नहीं हुआ है। हालांकि, लंबे समय तक बहुत अधिक प्रोटीन लेने के प्रभावों पर शोध जारी है। वहीं, जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी है, उनके लिए अधिक प्रोटीन लेना परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार प्रोटीन लेना चाहिए।   ज्यादा प्रोटीन लेने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां 1
  • किडनी पर बढ़ सकता है काम का दबाव प्रोटीन के पाचन और मेटाबॉलिज्म के बाद बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम किडनी करती है। बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी की फिल्ट्रेशन प्रक्रिया बढ़ सकती है। पहले से किडनी की समस्या होने पर यह स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। 2
  • शरीर में यूरिया का स्तर बढ़ सकता है प्रोटीन के टूटने पर यूरिया बनता है, जिसे किडनी फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। अधिक प्रोटीन लेने पर यूरिया का उत्पादन भी बढ़ सकता है। हालांकि, यूरिया बढ़ना अपने आप में किडनी खराब होने का प्रमाण नहीं है।   3

किडनी पर बढ़ सकता है काम का दबाव प्रोटीन के पाचन और मेटाबॉलिज्म के बाद बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम किडनी करती है। बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी की फिल्ट्रेशन प्रक्रिया बढ़ सकती है। पहले से किडनी की समस्या होने पर यह स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

शरीर में यूरिया का स्तर बढ़ सकता है प्रोटीन के टूटने पर यूरिया बनता है, जिसे किडनी फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकालती है। अधिक प्रोटीन लेने पर यूरिया का उत्पादन भी बढ़ सकता है। हालांकि, यूरिया बढ़ना अपने आप में किडनी खराब होने का प्रमाण नहीं है।   3

किडनी की बीमारी में बढ़ सकती है परेशानी जिन लोगों की किडनी पहले से ठीक से काम नहीं कर रही है, उनके लिए ज्यादा प्रोटीन लेना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे मरीजों को प्रोटीन की मात्रा अपनी बीमारी की स्थिति के अनुसार तय करनी चाहिए। 4

डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है हाई-प्रोटीन डाइट में शरीर को पर्याप्त पानी देना जरूरी है। प्रोटीन मेटाबॉलिज्म से बनने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए शरीर को सामान्य रूप से हाइड्रेट रखना चाहिए। हालांकि, सिर्फ ज्यादा प्रोटीन खाने से हर व्यक्ति को डिहाइड्रेशन हो, ऐसा जरूरी नहीं है। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

संतुलित डाइट बिगड़ सकती है अगर कोई व्यक्ति सिर्फ प्रोटीन पर ध्यान देता है और फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फाइबर को नजरअंदाज करता है, तो उसकी डाइट असंतुलित हो सकती है। इससे कब्ज और दूसरे पोषण संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।     एक दिन में कितना प्रोटीन खाना चाहिए? प्रोटीन की जरूरत हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती। यह उसकी उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं, नियमित एक्सरसाइज करने वाले लोगों को 1.2 से 1.6 ग्राम और मसल्स बनाने वाले खिलाड़ियों को 1.4 से 2 ग्राम प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है।  उदाहरण के तौर पर, अगर किसी स्वस्थ व्यक्ति का वजन 60 किलो है, तो उसे रोजाना करीब 48 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, खिलाड़ियों और किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों की प्रोटीन जरूरत अलग हो सकती है। खासकर किडनी के मरीजों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। -------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है। अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें