LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

क्वाड: क्षमता पर सवाल के बीच भारत के लिए क्वाड की पहलों में सक्रिय बने रहना फायदेमंद, क्या हुआ तेरा वादा?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 03:42 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

क्वाड: क्षमता पर सवाल के बीच भारत के लिए क्वाड की पहलों में सक्रिय बने रहना फायदेमंद, क्या हुआ तेरा वादा?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

क्वाड: क्षमता पर सवाल के बीच भारत के लिए क्वाड की पहलों में सक्रिय बने रहना फायदेमंद, क्या हुआ तेरा वादा?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • क्वाड: क्षमता पर सवाल के बीच भारत के लिए क्वाड की पहलों में सक्रिय बने रहना फायदेमंद, क्या हुआ तेरा वादा?

जयशंकर ने वैश्विक शक्तियों को आगाह किया था कि वे अल्पकालिक रणनीतिक हितों के लिए आतंकवाद की अनदेखी या उसे बर्दाश्त नहीं करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रणनीतिक गणनाओं के चक्कर में आतंकवाद के खतरों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। अटलांटा में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में अमेरिका ने ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव फ्रेमवर्क’ के तहत एक करोड़ डॉलर के योगदान की प्रतिबद्धता जताई। इसका उद्देश्य भारत और आसियान देशों में रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, ताकि आपूर्ति शृंखला में चीन के एकाधिकार को तोड़ा जा सके। अन्य सदस्य भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन संसाधन अपर्याप्त प्रतीत होते हैं। क्वाड ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वसनीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमताओं के विस्तार के लिए 8.5 करोड़ डॉलर का एआई एक्सेलरेटर भी शुरू किया है। पर जब अमेरिका की बड़ी एआई कंपनियां इस क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं, तो क्या यह राशि क्वाड की जरूरत के मुकाबले कम नहीं है? चीन-अमेरिका संबंधों की स्थिति के अनुसार हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता के बारे में बयानबाजी में उतार-चढ़ाव होता रहता है, लेकिन क्वाड की कुछ व्यावहारिक पहलें, जैसे अवैध मछली पकड़ने और अवैध जहाजरानी पर अंकुश लगाने के लिए वास्तविक समय डाटा साझाकरण हेतु हिंद-प्रशांत साझेदारी, हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग, क्वाड महत्वपूर्ण खनिज ढांचा, हिंद-प्रशांत ऊर्जा सुरक्षा पहल, संयुक्त बंदरगाह विकास, समुद्र के नीचे इंटरनेट केबलों को सुरक्षित करने के लिए अंडरसी केबल रेजिलिएंस ग्रिड, कैंसर मूनशॉट पहल और क्षेत्रीय प्राकृतिक आपदाओं के लिए प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क सराहनीय हैं। भारत इनमें से कई पहलों के लिए आर्थिक सहयोग भी कर रहा है। इसके अलावा, भारत स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को आपातकालीन प्रशिक्षण दे रहा है। वह सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला के विकास, ओपन आरएएन आधारित 5जी और 6जी तकनीक तथा मुक्त एवं खुले एआई को बढ़ावा देने में भी सहयोग कर रहा है। क्वाड स्पेस पोर्टल के माध्यम से भारत इस क्षेत्र के विभिन्न देशों के साथ उपग्रह से प्राप्त आंकड़े भी साझा कर रहा है। बेशक सदस्य देशों के रणनीतिक उद्देश्य हमेशा एक जैसे नहीं होते, फिर भी ‘ग्लोबल साउथ’ के एक अगुआ के रूप में, भारत के लिए क्वाड की पहलों में सक्रिय बने रहना उपयोगी है और उचित भी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें