LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,242.12 +649.67 (+0.80%)
निफ्टी 50 25,311.05 +166.75 (+0.66%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.08
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: नोटिफिकेशन और एल्गोरिदम के जाल में बचपन, डिजिटल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर असर

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 11:36 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: नोटिफिकेशन और एल्गोरिदम के जाल में बचपन, डिजिटल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर असर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: नोटिफिकेशन और एल्गोरिदम के जाल में बचपन, डिजिटल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर असर

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन उन्हें बार-बार स्क्रीन पर लौटने के लिए उकसाने वाले एप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सवाल कम उठते हैं। वीडियो का अपने आप चलते रहना, लगातार नोटिफिकेशन आना, लाइक और फॉलोअर की होड़ और पसंद के मुताबिक नई सामग्री दिखाने वाले एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक ऑनलाइन रख सकते हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत पर डिजिटल मीडिया के असर की जिम्मेदारी सिर्फ माता-पिता और बच्चों पर डालना ठीक नहीं है।
  • द लैंसेट में प्रकाशित एक बड़े अध्ययन में करीब 90 लाख बच्चों और युवाओं से जुड़े शोधों की समीक्षा के बाद डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य, नींद, व्यवहार तथा शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी कई चिंताजनक बातें सामने आई हैं। शोधकर्ताओं ने टेक कंपनियों के प्लेटफॉर्म डिजाइन और उनकी जवाबदेही पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई है। 0 से 24 वर्ष तक के करीब 90 लाख बच्चों और युवाओं पर हुए अलग-अलग शोध में पाया गया कि डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े निष्कर्षों में बच्चों के लिए 71 फीसदी और किशोरों व युवाओं के लिए 80 फीसदी निष्कर्ष नुकसान से जुड़े थे।शोध के मुताबिक, जिन किशोरों में डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा था, ऐसे किशोरों में मानसिक परेशानियों की आशंका सामान्य इस्तेमाल करने वालों की तुलना में 2.27 गुना थी।
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म का डिजाइन भी बच्चों के इस्तेमाल के तरीके को प्रभावित करता है। वीडियो का अपने आप चलना, अनंत तक स्क्रॉल करते जाने की सुविधा, बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन और लाइक, फॉलोअर या स्ट्रीक जैसे फीचर उपयोगकर्ता को प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने के लिए तैयार किए जाते हैं। एल्गोरिदम भी व्यक्ति की पसंद और गतिविधियों के आधार पर लगातार नई सामग्री दिखाते हैं।

द लैंसेट में प्रकाशित एक बड़े अध्ययन में करीब 90 लाख बच्चों और युवाओं से जुड़े शोधों की समीक्षा के बाद डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल और मानसिक स्वास्थ्य, नींद, व्यवहार तथा शारीरिक गतिविधियों से जुड़ी कई चिंताजनक बातें सामने आई हैं। शोधकर्ताओं ने टेक कंपनियों के प्लेटफॉर्म डिजाइन और उनकी जवाबदेही पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई है। 0 से 24 वर्ष तक के करीब 90 लाख बच्चों और युवाओं पर हुए अलग-अलग शोध में पाया गया कि डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े निष्कर्षों में बच्चों के लिए 71 फीसदी और किशोरों व युवाओं के लिए 80 फीसदी निष्कर्ष नुकसान से जुड़े थे।शोध के मुताबिक, जिन किशोरों में डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा था, ऐसे किशोरों में मानसिक परेशानियों की आशंका सामान्य इस्तेमाल करने वालों की तुलना में 2.27 गुना थी।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

शोधकर्ताओं के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म का डिजाइन भी बच्चों के इस्तेमाल के तरीके को प्रभावित करता है। वीडियो का अपने आप चलना, अनंत तक स्क्रॉल करते जाने की सुविधा, बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन और लाइक, फॉलोअर या स्ट्रीक जैसे फीचर उपयोगकर्ता को प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने के लिए तैयार किए जाते हैं। एल्गोरिदम भी व्यक्ति की पसंद और गतिविधियों के आधार पर लगातार नई सामग्री दिखाते हैं।

रिपोर्ट में ऑनलाइन बुलिंग, गलत जानकारी, नफरत फैलाने वाली सामग्री, शरीर की बनावट को लेकर दबाव और इंटरनेट पर मौजूद गलत स्वास्थ्य सलाह जैसे खतरों का भी जिक्र है। एआई चैटबॉट के साथ भावनात्मक जुड़ाव और बच्चों को निशाना बनाने वाले डिजिटल कंटेंट को लेकर भी सावधानी की जरूरत बताई गई है। अध्ययन में दो घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम के आधार पर किए गए मॉडलिंग अनुमान में दुनिया भर में अवसाद के करीब 20 फीसदी और मोटापे के करीब 15 फीसदी मामलों को इस सीमा से अधिक स्क्रीन टाइम से जुड़ा हुआ बताया गया है।

अध्ययन में भारत से जुड़ा अहम आंकड़ा भी सामने आया है। इसके मुताबिक, 10 वर्ष से अधिक उम्र के 77 फीसदी बच्चे पढ़ाई के काम के लिए जनरेटिव एआई टूल का इस्तेमाल कर चुके हैं। इससे साफ है कि बच्चों की डिजिटल दुनिया अब केवल मोबाइल गेम और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। पढ़ाई, जानकारी जुटाने और सवालों के जवाब पाने के लिए भी वे एआई आधारित साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें