LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,152.45 +560.00 (+0.69%)
निफ्टी 50 25,218.05 +73.75 (+0.29%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.09
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 05:58 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव' में खुलासा किया है कि 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने का उनका फैसला राजनीतिक दबाव से ज्यादा उनके बच्चों राहुल और प्रियंका की चिंता के कारण था।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव' में खुलासा किया है कि 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस को गहरे संकट से उबार कर 2004 में सत्ता में लाने के बाद भी प्रधानमंत्री पद अस्वीकार करने का सोनिया गांधी का निर्णय राजनीतिक दबाव से ज्यादा उनके परिवार का निजी फैसला था।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस को गहरे संकट से उबार कर 2004 में सत्ता में लाने के बाद भी प्रधानमंत्री पद अस्वीकार करने का सोनिया गांधी का निर्णय राजनीतिक दबाव से ज्यादा उनके परिवार का निजी फैसला था।

सोनिया गांधी के अनुसार उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दादी और पिता की बेरहमी से की गई हत्या के सदमे के बाद उनको लेकर काफी सचेत रहते थे और दोनों का साफ मत था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।

सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रकाशित अपनी आत्मकथा ''''बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव'''' में इसका खुलासा किया है। सोनिया के शब्दों में सच्चाई यह थी कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के दबाव में ''''ठीक है'''' कहने और फिर संसद के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव ''''ठुकराने'''' से पूर्व 2004 के चुनाव से कुछ महीने पहले ही राहुल-प्रियंका संग बातचीत में मैंने प्रधानमंत्री नहीं बनने का अपना निर्णय ले लिया था।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

दिलचस्प यह भी है कि सोनिया गांधी जब डा मनमोहन सिंह को साथ पहली बार राष्ट्रपति कलाम के पास यूपीए सरकार बनाने का दावा करने मनमोहन सिंह को लेकर गई थीं तो उन्हें यह मालूम नहीं था कि वे प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

सोनिया गांधी ने समकालीन भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री पद ठुकराने की इस बहुचर्चित घटना से लेकर आपातकाल, इंदिरा गांधी-राजीव गांधी की हत्या समेत बीते करीब 60 साल के अपने राजनीतिक और निजी जीवन के कई अनछुए पहलुओं को अपनी इस आत्मकथा में साझा किया है।

भारत में हार्पर कालिंस द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित यह आत्मकथा पहले ही सियासी सरगर्मी बढ़ा चुकी थी और मंगलवार को बाजार में आते ही पुस्तक प्रेमियों से लेकर राजनीतिक शख्सियतों में इसे खरीदने की होड़ मच गई।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकराने के अपने मानसिक द्वंद को साझा करते हुए कहा है कि एक ओर उनका मन इस विचार को पूरी तरह खारिज कर रहा था तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा था जिन्हें उनके इनकार से दुख और निराशा होती।

2004 के चुनाव से कुछ महीने पहले मैंने और मेरे बच्चों ने मेरे प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा की और एक ने मुझसे सीधे पूछा कि अगर हमारी पार्टी जीत जाती है तो क्या मैं यह पद स्वीकार करूंगी? लगभग नाराजगी जताते हुए मैने कहा ''''बिल्कुल नहीं''''।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें