LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,155.91 +563.46 (+0.69%)
निफ्टी 50 25,330.5 +186.20 (+0.74%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.14
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'नफरत भरे अपराधों पर चुप्पी क्यों?' आतंकी पन्नू की हरकत पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 05:07 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'नफरत भरे अपराधों पर चुप्पी क्यों?' आतंकी पन्नू की हरकत पर भारत ने अमेरिका को दिखाया आईना
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिकी अदालत में दायर दीवानी मुकदमे को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिकी अदालत में दायर दीवानी मुकदमे को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से अमेरिकी अदालत में दायर दीवानी मुकदमे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल पर लगाए गए आरोपों को भारत ने मंगलवार को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया।
  • भारत की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उस बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि उसने मुकदमे के सिलसिले में अदालत की ओर से भारतीय अधिकारियों को जारी समन राजनयिक नोट के जरिये भारत को सौंपे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से अमेरिकी अदालत में दायर दीवानी मुकदमे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल पर लगाए गए आरोपों को भारत ने मंगलवार को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भारत की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उस बयान के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि उसने मुकदमे के सिलसिले में अदालत की ओर से भारतीय अधिकारियों को जारी समन राजनयिक नोट के जरिये भारत को सौंपे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित प्रेस वार्ता में कहा, 'हम अपने उच्चाधिकारियों पर किए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हमलों को खारिज करते हैं। हम आधारहीन मुकदमों को भी खारिज करते हैं।

भारत में न्यायिक दस्तावेजों की तामील का अनुरोध केवल भारत के नामित केंद्रीय प्राधिकारी यानी कानून एवं न्याय मंत्रालय के जरिये ही भेजा जा सकता है।'

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नौ अक्टूबर को राजनयिक माध्यमों से वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास को समन सौंपे थे। मंत्रालय ने कहा, 'राजनयिक नोट पर 30 सितंबर, 2026 को हस्ताक्षर किए गए थे और इसे नौ अक्टूबर, 2026 को सौंपा गया।'

सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के कानूनी सलाहकार पन्नू ने अपनी हत्या की कथित साजिश को लेकर हर्जाने की मांग करते हुए सितंबर, 2024 मुकदमा दायर किया था। उसने भारतीय अधिकारियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। एसएफजे भारत में प्रतिबंधित संगठन है।

पन्नू पर आतंकवाद से जुड़े विभिन्न आरोप हैं और भारतीय जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। नवंबर, 2023 में अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की न्यूयार्क में हत्या की नाकाम साजिश में भारत सरकार के एक कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था।

अमेरिका के राजनयिक नोट में कहा गया है, 'फारेन सावरिन इम्युनिटीज एक्ट (एफएसआइए) के तहत डिस्ट्रिक कोर्ट के इस अनुरोध को पूरा करने में विभाग के पास कोई विवेकाधिकार नहीं है।'

इसमें कहा गया है कि समन भेजे जाने को किसी भी तरह अमेरिका के इस रुख या राय का संकेत नहीं माना जाना चाहिए कि वादियों ने एफएसआईए की सभी वैधानिक आवश्यकताओं का पालन किया है अथवा नहीं, किसी प्रतिवादी की स्थिति या हैसियत क्या है, समन की तामील उचित तरीके से हुई है या नहीं, अथवा किसी दावे या बचाव पक्ष की दलील में कितना दम है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें