LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 03:35 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर दीपावली के बाद भी 'बेहद खराब' बना हुआ है और तत्काल राहत की उम्मीद कम है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर दीपावली के बाद भी 'बेहद खराब' बना हुआ है और तत्काल राहत की उम्मीद कम है।
  • दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण (फोटो-रॉयटर्स)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण (फोटो-रॉयटर्स)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों को जहरीली हवा से प्रभावी राहत मिलने के आसार अभी कम हैं। दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर कुछ नीचे जरूर आया है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब है।

प्रदूषण को बाहर निकालने के लिए जिन मौसमी हालात की जरूरत है, उसका अभी इंतजार है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जरूर होगी, लेकिन इससे एनसीआर के प्रदूषण पर तत्काल बड़ी राहत की संभावना नहीं है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है।

इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। प्रदूषित तत्वों को तेजी से बिखेरने के लिए इससे अधिक गति वाली हवा की जरूरत होती है। अभी हवा की रफ्तार कम रहने एवं वातावरण में प्रदूषित तत्वों के टिके रहने के कारण स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं आ पा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।

हालांकि इस मौसमी स्थिति का दिल्ली एवं आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में पहुंचने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं जताई है।

वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। जाहिर है, सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें