LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 03:09 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी मेडिकल कॉलेजों और बिना अनुमति वाले एमबीबीएस पाठ्यक्रमों से सावधान रहने की सलाह दी है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी मेडिकल कॉलेजों और बिना अनुमति वाले एमबीबीएस पाठ्यक्रमों से सावधान रहने की सलाह दी है।
  • एनएमसी ने फर्जी मेडिकल कॉलेजों से बचने की सलाह दी है।
  • दाखिले से पहले कॉलेज की नियामक मान्यता, प्रामाणिकता की जांच करें।

एनएमसी ने फर्जी मेडिकल कॉलेजों से बचने की सलाह दी है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

दाखिले से पहले कॉलेज की नियामक मान्यता, प्रामाणिकता की जांच करें।

अनधिकृत एजेंटों, निजी खातों के माध्यम से भुगतान से बचें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने या फीस जमा करने से पहले कॉलेज की नियामकीय मान्यता, प्रामाणिकता की जांच कर लें। बिना अनुमति के मेडिकल कोर्स चलाने वाले संस्थानों के मामले सामने आने के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

एनएमसी ने यह एडवाइजरी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जारी की है। 'आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य' से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एनएमसी समेत नियामक संस्थाओं को निर्देश दिया था कि वे छात्रों और अभिभावकों को किसी शिक्षण संस्थान से जुड़ने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करने के प्रति आगाह करें। यह निर्देश एक कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में दिया गया था।

काउंसलिंग के जरिये होने वाले दाखिलों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) या संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की आधिकारिक काउंसलिंग अथारिटी समेत आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।

आयोग ने अनधिकृत एजेंटों, निजी बैंक खातों या ऐसे बिचौलियों को दाखिले के नाम पर पैसे देने को लेकर भी आगाह की है। आयोग ने कहा कि किसी विशेष उद्देश्य के लिए किसी एक प्राधिकरण की ओर से दी गई मंजूरी, पंजीकरण या मान्यता को एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति नहीं माना जाना चाहिए।

एनएमसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी फर्जी मेडिकल कॉलेज, बिना अनुमति चलाए जा रहे एमबीबीएस पाठ्यक्रम, फर्जी अनुमति पत्र या धोखाधड़ी वाले दाखिला प्रस्ताव की जानकारी मिलती है, तो इसकी शिकायत एनएमसी और अन्य सक्षम प्राधिकरणों से करें।

एनएमसी ने स्पष्ट किया कि फार्मेसी, नर्सिंग, आयुर्वेद तथा संबद्ध और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पाठ्यक्रम अलग-अलग वैधानिक या सक्षम नियामक प्राधिकरणों के दायरे में आते हैं। इसलिए इन पाठ्यक्रमों की मान्यता और नियामक स्थिति की जांच संबंधित प्राधिकरण से ही करनी चाहिए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें