LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,865.92 +273.47 (+0.34%)
निफ्टी 50 25,247.25 +102.95 (+0.41%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.11
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 03:02 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

संसदीय समिति ने 17 नवंबर की बैठक के एजेंडे से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के अहम मुद्दे को हटा दिया है। इस पर कांग्रेस सांसद अजय माकन ने समिति अध्यक्ष को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है और मुद्दे को बहाल करने की मांग की है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • संसदीय समिति ने 17 नवंबर की बैठक के एजेंडे से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के अहम मुद्दे को हटा दिया ...और पढ़ें
  • संसदीय समिति ने हटाया दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण मुद्दा (फाइल फोटो)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संसदीय समिति ने हटाया दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण मुद्दा (फाइल फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली इस समय जहां प्रदूषित हवा से जूझ रही है तो वहीं एक संसदीय समिति ने 17 नवंबर को होने वाली बैठक के एजेंडे से एनसीआर में वायु प्रदूषण का अहम मुद्दा हटा दिया है। इस पर कांग्रेस के एक सांसद ने समिति के अध्यक्ष के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है।

गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के विचार सुनने और चर्चा करने का फैसला किया था। समिति ने सदस्यों को पांच नवंबर को बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें वायु प्रदूषण का मुद्दा शामिल था। हालांकि संशोधित एजेंडे से यह विषय हटा दिया गया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कांग्रेस सदस्य अजय माकन ने वायु प्रदूषण के मुद्दे को हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और समिति के अध्यक्ष राधा मोहन दास अग्रवाल को पत्र लिखा है। इस बारे में जब अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा कि उन्हें अजय माकन के पत्र के बारे में जानकारी नहीं है।

जबकि संशोधित एजेंडे से प्रदूषण का मुद्दा हटाए जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह समिति की बैठकों से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करते।

माकन ने अग्रवाल को लिखे पत्र में कहा, 'मैं 17 नवंबर 2026 के संशोधित एजेंडे से वायु प्रदूषण पर सुनवाई हटाए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहता हूं। स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की गंभीरता को देखते हुए मेरा अनुरोध है कि इस बदलाव पर फिर से विचार किया जाए और इस मुद्दे को उसी तारीख के एजेंडे में बहाल किया जाए।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें