सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया है। उन्होंने राहत शिविरों के दर्दनाक अनुभवों और तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य पर अपने संस्मरण साझा किए हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया है। उन्होंने ...और पढ़ें
- सोनिया गांधी की आत्मकथा में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र
- सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र किया।
सोनिया गांधी की आत्मकथा में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र किया।
राहत शिविरों में देखा दर्दनाक अनुभव, पिता की व्यथा सुनी।
पीएम मोदी संग वैचारिक मतभेद और केवल औपचारिक संबंध बताए।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव में 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया है।
सोनिया गांधी की किताब में में मुख्य रूप से 2002 की उस दर्दनाक हिंसा, राहत शिविरों के खौफनाक अनुभवों और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े कई अहम संस्मरण साझा किए गए हैं।
79 वर्षीय सोनिया गांधी, जो उस समय लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं, लिखती हैं कि जब 2002 में गुजरात सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस रहा था, तब उन्होंने टीवी पर हिंसा की खबरें लाइव देखी थीं। इन दंगों की शुरुआत 27 फरवरी, 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगने से हुई थी, जिसमें 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी।
इसके बाद पूरे राज्य में भीषण सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें मारे जाने वालों में सबसे बड़ी संख्या मुसलमानों की थी।
सोनिया गांधी ने लिखा है कि केबल टीवी के दौर में इस हिंसा का बड़ा हिस्सा लाइव दिखाया गया, जिसकी डरावनी तस्वीरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब हालात तेजी से बिगड़ रहे थे और उनके कांग्रेस साथी मदद के लिए बेबसी में फोन कर रहे थे, तब राज्य प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया और कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।