LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,186.16 +593.71 (+0.73%)
निफ्टी 50 25,247.55 +103.25 (+0.41%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.08
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अलर्ट: क्या रिनिंग और व्यायाम के बावजूद ब्लॉक हो सकती हैं दिल की धमनियां? जानिए हार्ट हेल्थ का छिपा सच

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 12:44 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अलर्ट: क्या रिनिंग और व्यायाम के बावजूद ब्लॉक हो सकती हैं दिल की धमनियां? जानिए हार्ट हेल्थ का छिपा सच
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

शारीरिक रूप से फिट होना दिल की बीमारी से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। 48 साल के एक मैराथन रनर की कहानी बताती है कि बिना लक्षण भी दिल की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज हो सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • हार्ट हेल्थ की बात होते ही सबसे बड़े फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। मसलन अगर आप शारीरिक रूप से फिट हैं, रोजाना व्यायाम करते हैं, रनिंग-वॉकिंग जैसे अभ्यास करते हैं तो इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
  • एक अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में इस मामले का जिक्र किया गया है। बंगलूरू के एक 48 वर्षीय मैराथन रनर के दिल की जांच में दिल की चारों प्रमुख धमनियों में 75 से 90 प्रतिशत तक ब्लॉकेज देखा गया।
  • 48 साल की उम्र में वह पूरी तरह स्वस्थ और फिट नजर आता था। उसे हार्ट की समस्याओं के आम संकेतों जैसे सीने में दर्द, सांस फूलने और या दिल में कोई परेशानी नहीं थी। जब उसके बड़े भाई की एंजियोप्लास्टी हुई तो फैमिली हिस्ट्री के खतरे को समझते हुए उसने भी अपने दिल की जांच कराई। जांच की रिपोर्ट ने उसके होश उड़ा दिए। उसके दिल की चारों प्रमुख धमनियों में ब्लॉकेज था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बजाय बाईपास सर्जरी की सलाह दी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में इस मामले का जिक्र किया गया है। बंगलूरू के एक 48 वर्षीय मैराथन रनर के दिल की जांच में दिल की चारों प्रमुख धमनियों में 75 से 90 प्रतिशत तक ब्लॉकेज देखा गया।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

48 साल की उम्र में वह पूरी तरह स्वस्थ और फिट नजर आता था। उसे हार्ट की समस्याओं के आम संकेतों जैसे सीने में दर्द, सांस फूलने और या दिल में कोई परेशानी नहीं थी। जब उसके बड़े भाई की एंजियोप्लास्टी हुई तो फैमिली हिस्ट्री के खतरे को समझते हुए उसने भी अपने दिल की जांच कराई। जांच की रिपोर्ट ने उसके होश उड़ा दिए। उसके दिल की चारों प्रमुख धमनियों में ब्लॉकेज था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बजाय बाईपास सर्जरी की सलाह दी।

यह घटना एक बेहद जरूरी सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर दिल की धमनियों में इतनी गंभीर रुकावट होने के बावजूद कोई व्यक्ति बिना किसी लक्षण के सामान्य कैसे रह सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, दिल सिर्फ खून पंप करने वाला अंग नहीं है, बल्कि इसमें जरूरत के हिसाब से अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की अद्भुत क्षमता होती है। इसे दिल की रिजर्व कैपेसिटी यानी अतिरिक्त क्षमता कहा जाता है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

दिल की बीमारियों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जिसे साइलेंट इस्कीमिया कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो जब दिल की मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन वाला खून नहीं पहुंच पाता, तो इस स्थिति को इस्कीमिया कहते हैं। आमतौर पर ऐसा दिल की धमनियों में संकुचन या ब्लॉकेज के कारण होता है।

सामान्य तौर पर जब दिल को पर्याप्त खून नहीं मिलता, तो मरीज को सीने में दर्द, दबाव या बेचैनी महसूस हो सकती है। लेकिन साइलेंट इस्कीमिया में ऐसा जरूरी नहीं है।

48 साल के इस मैराथन रनर की कहानी से सबसे बड़ी सीख यही मिलती है कि दिल की बीमारी का पता चलने के लिए सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षणों का इंतजार नहीं करना चाहिए। सिर्फ फिट दिखने या रोजाना एक्सरसाइज करने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज  की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं होती। खासकर अगर परिवार में कम उम्र में हृदय रोगों की हिस्ट्री रही है, तो डॉक्टर से अपने जोखिम के बारे में सलाह जरूर ले लें।

फिट दिखने के बावजूद कैसे हो जाता है हार्ट में ब्लॉकेज?

सामान्य दिखने के बावजूद हार्ट ब्लॉकेज इसलिए हो सकता है क्योंकि दिल की धमनियों में रुकावट धीरे-धीरे विकसित होती है। शुरुआत में शरीर को पर्याप्त खून मिलता रहता है, इसलिए मरीज को सीने में दर्द, सांस फूलने या थकान जैसी कोई परेशानी महसूस नहीं होती।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें