LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

ट्रैवल: सर्दियों में मनाली-शिमला से हटकर घूमना है कुछ नया, तो हिमाचल की इन जगहों पर जरूर जाएं

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 12:21 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

ट्रैवल: सर्दियों में मनाली-शिमला से हटकर घूमना है कुछ नया, तो हिमाचल की इन जगहों पर जरूर जाएं
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सर्दियों में हिमाचल में घूमने की जगह

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Offbeat Winter Destinations In Himachal Pradesh: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी इलाकों में घूमने की योजना बनाने लगते हैं। इस दौरान बर्फ से ढकी पहाड़ियां, देवदार के ऊंचे पेड़ और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हालांकि, विंटर वेकेशन के दौरान मनाली और शिमला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, जिससे कई बार सुकून से छुट्टियां बिताना मुश्किल हो जाता है।   अगर आप सर्दियों की छुट्टियां भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की ऑफबीट डेस्टिनेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों, खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और पहाड़ी गांवों की सादगी का आनंद ले सकते हैं। इन डेस्टिनेशंस पर परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान भी बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही 5 खूबसूरत और शांत जगहों के बारे में। 1
  • जिभी    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित जिभी अपनी खूबसूरत लकड़ी की झोपड़ियों, झरनों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पहाड़ों के बीच बने छोटे-छोटे कॉटेज और कैफे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के बाद जिभी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां आप दोस्तों या पार्टनर के साथ किसी आरामदायक होमस्टे में ठहरकर पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं और शांत वातावरण में सुकून भरे पल बिता सकते हैं। 2
  • शोझा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित शोझा एक खूबसूरत और शांत पहाड़ी गांव है। यह जगह घने जंगलों, सेब के बागों और पहाड़ों के मनमोहक नजारों के लिए जानी जाती है। अगर आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से दूर किसी शांत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो शोझा घूमने का प्लान बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी होने पर पेड़ और घर बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं, जिससे आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। यहां पहाड़ों के बीच बने आरामदायक होमस्टे में ठहरकर प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं। 3

जिभी    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित जिभी अपनी खूबसूरत लकड़ी की झोपड़ियों, झरनों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पहाड़ों के बीच बने छोटे-छोटे कॉटेज और कैफे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के बाद जिभी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां आप दोस्तों या पार्टनर के साथ किसी आरामदायक होमस्टे में ठहरकर पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं और शांत वातावरण में सुकून भरे पल बिता सकते हैं। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

शोझा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित शोझा एक खूबसूरत और शांत पहाड़ी गांव है। यह जगह घने जंगलों, सेब के बागों और पहाड़ों के मनमोहक नजारों के लिए जानी जाती है। अगर आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से दूर किसी शांत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो शोझा घूमने का प्लान बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी होने पर पेड़ और घर बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं, जिससे आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। यहां पहाड़ों के बीच बने आरामदायक होमस्टे में ठहरकर प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं। 3

तीर्थन वैली    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन वैली उन पर्यटकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो पहाड़ों के बीच शांत वातावरण में छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। यह जगह तीर्थन नदी, घने जंगलों और खूबसूरत छोटे गांवों के लिए मशहूर है। यहां से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भी नजदीक स्थित है। सर्दियों के मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है, जिससे आप प्राकृतिक नजारों का सुकून से आनंद ले सकते हैं। नदी किनारे बने होमस्टे में ठहरकर पहाड़ों की खूबसूरती और शांत वातावरण का अनुभव कर सकते हैं। यहां का माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताने का मौका देता है। ट्रैवल: नवंबर में घूमने की कर रहे हैं तैयारी? फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत में घूमने की ये जगहें 4

चितकुल किन्नौर की बास्पा घाटी में स्थित चितकुल को भारत के आखिरी बसे हुए गांवों में शामिल किया जाता है। चारों ओर ऊंचे पहाड़, लकड़ी से बने पारंपरिक घर और बहती बास्पा नदी इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। सर्दियों में बर्फबारी के बाद यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है। अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण में कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो चितकुल घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां गांव की खूबसूरत गलियों में घूमने के साथ स्थानीय रहन-सहन और संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी मिलता है। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कल्पा   हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित कल्पा सर्दियों में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां से बर्फ से ढकी किन्नर कैलाश पर्वत श्रृंखला का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके पहाड़, सेब के बाग और लकड़ी से बने पारंपरिक घर इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। अगर आप पहाड़ों के बीच शांत वातावरण में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो कल्पा घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां किन्नौरी वास्तुकला को करीब से देखने के साथ आसपास के रोगी गांव की सैर भी कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें