ईद और दिवाली में साम्य यह है कि इसे सब मिलकर मनाते हैं। ये त्यौहारों परिवारों को और करीब लाते हैं। दोनों में दान और शुभकामनाओं के आदान प्रदान होता है। दोनो में मिलन और दिलदारी का आग्रह है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- ईद और दिवाली में साम्य यह है कि इसे सब मिलकर मनाते हैं। ये त्यौहारों परिवारों को और करीब लाते हैं। दोनों में दान और शुभकामनाओं के आदान प्रदान होता है। दोनो में मिलन और दिलदारी का आग्रह है।
उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बहरहाल खरगे जी ने दिवाली और ईद को मिक्स-अप करते हुए यह स्पष्ट नहीं किया कि वो दिवाली के साथ कौन-सी ईद की बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वो यह बात ईदुल फितर के संदर्भ में ही कह रहे होंगे। वरना साल में एक बार ईदुज्जुहा भी आती है, जब धार्मिक कारणों से पशु बलि (कुर्बानी) दी जाती है। आश्चर्य नहीं कि कल को कोई नेता ईदु्ज्जुहा की तुलना दिवाली के दौरान होने वाली गोवर्धन पूजा के साथ की जाने वाली ‘बलि पूजा’ से कर दे, क्योंकि दोनो में बलि शब्द है। देखने की बात यह है कि खरगेजी आगामी ईद पर अपनी बधाई किन शब्दों में देते हैं, क्या वो ईद को ‘खुशियों की दिवाली’ कहने का साहस दिखाएंगे? क्योंकि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का इससे बेहतर शाब्दिक भाव और सदिच्छा कुछ और नहीं हो सकती। मुस्लिम वोटरों को खींचने की होड़ जाहिर है कि वो ऐसा कभी नहीं करेंगे। वैसे भी उनकी ताजा बधाई का संदर्भ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में मुस्लिम वोटों को अपनी तरफ खींचने की होड़ लगी है। लिहाजा नए-नए टोटके, व्याख्याएं और प्रतीक खोजे जा रहे हैं। जो दांव चल जाए। यहां तर्क दिया जा सकता है तो अगर भाजपा हिंदू-मुस्लिम खाई को चौड़ा करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है तो खरगेजी ने ‘ईद की खुशी’ को ‘दिवाली के आनंद’ से जो़ड़ दिया तो क्या गुनाह किया? वैसे भी इन त्योहारों पर हिंदू- मुसलमान एक दूसरे को बधाई तो देते ही हैं। ऐसे में खरगेजी ने भी लगे हाथ सियासी अरमानों के दीप जला दिए तो गैर क्या है? उसका स्वर तो सकारात्मक ही था। असर चाहे कुछ भी हो। सही है, लेकिन धार्मिक पर्वों की ऐसी गैर जरूरी तुलना और व्याख्या की जरूरत ही क्या है? हर धर्म के अपने-अपने त्यौहार और अपने संदर्भ हैं। एक मोहर्रम को छोड़ दें तो हर त्यौहार खुशियों का इजहार ही है। लेकिन इसके चलते रमजान के रोजे और नवरात्रि के उपवास की तुलना करना अनावश्यक है, भले ही दोनो में संयम का आग्रह हो। जहां तक आपसी भाईचारे की बात है तो इसके लिए आम लोग ही काफी हैं। उन्हें नेताओं से सबक लेने की जरूरत नहीं है। आम नागरिक को न तो हिंदू व्यापारी और न ही मुसलमान दुकानदार से मनचाहा सामान खरीदने में कोई गुरेज है। दिवाली मनाने वाला अगर प्रजापति से दीए खरीदता है तो पूजा के पांच फल मुस्लिम फलवाले से खरीदने में उसे कोई संकोच नहीं होता। देवी की चुनरी, कृष्ण की पोशाक और पवित्र कलावा बनाने वाले ज्यादातर मुसलमान ही हैं। उसी तरह ईद पर जरूरत का हर सामान तमाम हिंदू दुकानदारों से खरीदने में किसी मुसलमान को कभी संकोच शायद ही हुआ हो। परस्पर विश्वास का यह रिश्ता अंतर्निहित है। इससे कभी किसी का धर्म भ्रष्ट नहीं होता। यकीन न हो तो त्योहार के दिन बाजारों का चक्कर लगा लीजिए। यह साम्प्रदायिक सौहार्द लोगों के भीतर रचा बसा है, जिसकी व्याख्या के लिए किसी मल्लिकार्जुन की जरूरत नहीं है। -------------------------- डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।