Why Do You Need to Pee So Often: अगर आपको भी बार-बार पेशाब जाने की आदत है तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। यहां हम आपको इसके कारण बताएंगे।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Why Do You Need to Pee So Often: क्या आपको भी दिनभर बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है? क्या रात में भी कई बार नींद खुलती है और आपको टॉयलेट जाना पड़ता है? अगर ऐसा अक्सर होता है, तो इसे सिर्फ ज्यादा पानी पीने की आदत समझकर नजरअंदाज न करें। बार-बार पेशाब आने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ मामलों में पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना और महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलाव भी पेशाब की आवृत्ति बढ़ा सकते हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बार-बार पेशाब आना कब सामान्य है और कब किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। 1
- डायबिटीज बार-बार पेशाब आने की समस्या डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकती है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है। इससे पेशाब ज्यादा बनने लगता है। इसके साथ बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, थकान और अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। 2
- यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI होने पर भी बार-बार पेशाब जाने की इच्छा हो सकती है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन, दर्द, पेट के निचले हिस्से में परेशानी और थोड़ी-थोड़ी देर में टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है। अगर संक्रमण किडनी तक पहुंच जाए तो बुखार, ठंड लगना और पीठ या कमर के एक तरफ दर्द भी हो सकता है। 3
डायबिटीज बार-बार पेशाब आने की समस्या डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकती है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है। इससे पेशाब ज्यादा बनने लगता है। इसके साथ बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, थकान और अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। 2
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI होने पर भी बार-बार पेशाब जाने की इच्छा हो सकती है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन, दर्द, पेट के निचले हिस्से में परेशानी और थोड़ी-थोड़ी देर में टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होती है। अगर संक्रमण किडनी तक पहुंच जाए तो बुखार, ठंड लगना और पीठ या कमर के एक तरफ दर्द भी हो सकता है। 3
ओवरएक्टिव ब्लैडर ओवरएक्टिव ब्लैडर ऐसी स्थिति है जिसमें पेशाब की थैली की मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं। इसकी वजह से अचानक और तेज पेशाब आने का एहसास होता है। कई बार व्यक्ति टॉयलेट पहुंचने से पहले ही पेशाब पर नियंत्रण खो सकता है। इस समस्या के कारण रात में भी बार-बार नींद खुल सकती है। 4
किडनी से जुड़ी समस्याएं किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर पेशाब की मात्रा और समय में बदलाव हो सकता है। कुछ लोगों को रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। हालांकि, पेशाब में बदलाव के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं, इसलिए सही वजह जानने के लिए जांच जरूरी है। 5
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ सकता है। इसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) कहते हैं। इससे पेशाब की नली पर दबाव पड़ सकता है और ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो पाता। इसके कारण बार-बार पेशाब आना, रात में कई बार टॉयलेट जाना और पेशाब की धार कमजोर होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ---------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है। अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।