LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 10:26 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में खुलासा हुआ है कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उन्होंने 1969 में अपना पहला बेटा खो दिया था।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में खुलासा हुआ है कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उन्होंने 1969 में अपना पहला बेटा खो दिया था।
  • सोनिया गांधी ने राहुल से पहले खोया था पहला बेटा।
  • प्रीमैच्योर जन्म के कुछ घंटों बाद ही हुई मृत्यु।

सोनिया गांधी ने राहुल से पहले खोया था पहला बेटा।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

प्रीमैच्योर जन्म के कुछ घंटों बाद ही हुई मृत्यु।

बच्चे को महरौली में फिरोज गांधी के फार्म पर दफनाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हाल ही में जारी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में एक ऐसे बच्चे का जिक्र है, जिसके बारे में सार्वजनिक जीवन में शायद ही कभी चर्चा नहीं हुआ।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह बच्चा उनका और उनके पति, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का पहला बेटा था, जिसे इस दंपति ने राहुल गांधी के जन्म से एक साल से भी अधिक समय पहले खो दिया था।

सोनिया गांधी लिखती हैं कि यह दुखद घटना जनवरी 1969 में घटी थी। इससे कुछ महीने पहले ही जब उनके गर्भवती होने की खबर आई थी, तो पूरे गांधी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

सार्वजनिक तौर पर अपनी भावनाएं खुलकर न जताने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी इस खबर का गर्मजोशी से स्वागत किया था और अपनी बहू को गले लगा लिया था। इंदिरा गांधी ने खुशी में कहा था कि एक बड़ा बच्चा दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रहा है।

हालांकि, यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। तय समय से करीब दो महीने पहले ही सोनिया गांधी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और 18 जनवरी 1969 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। प्रीमैच्योरहोने के बावजूद नवजात देखने में स्वस्थ लग रहा था।

सोनिया लिखती हैं कि जब बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया, तब मैंने उसकी पहली रोने की आवाज सुनी। बाद में राजीव मुझे उसे दिखाने ले गए, घने काले बालों और लंबी, पतली उंगलियों वाला एक नन्हा सा सुंदर बच्चा। हमें देखते ही उससे बेपनाह प्यार हो गया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें