महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर अंतिम फैसला केवल शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही कर सकते हैं, और यह उनकी सहमति के बिना संभव नहीं है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर अंतिम फैसला केवल शरद पवार ...और पढ़ें
- एनसीपी विलय पर शरद-सुनेत्रा पवार ही करेंगे अंतिम निर्णय।
- फडणवीस ने कहा, बिना हमारी सहमति विलय संभव नहीं।
एनसीपी विलय पर शरद-सुनेत्रा पवार ही करेंगे अंतिम निर्णय।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
फडणवीस ने कहा, बिना हमारी सहमति विलय संभव नहीं।
सुनेत्रा पवार की तुलना अजीत पवार से करना गलत।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केवल एनसीपी नेता शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही यह स्पष्ट कर सकते हैं कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट आपस में विलय करेंग या नहीं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर दीवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, अगर शरद पवार और सुनेत्रा पवार विलय करने का फैलसा करते हैं, तो वे खुद आकर हमें बताएंगे, क्योंकि हमारी सहमति के बिना विलय नहीं हो सकता। अभी तक उनमें से किसी ने भी हमें कुछ नहीं बताया है।
यह बयान ऐसे समय में आया कि जब एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में, सुनेत्रा पवार के नेतृ्त्व वाली एनसीपी के कई नेताओं ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी।
हाल ही में सीने में संक्रमण के कारण शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जब फडणवीस ने सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की तुलना उनके दिवंगत पति अजीत पवार से करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसी तुलना करना अनुचित होगा। उन्होंने बताया कि अजीत पवार के पास दशकों का राजनीतिक अनुभव था और उन्हें महाराष्ट्र की गहरी समझ थी।
उन्होंने कहा, अजीत दादा एक ऐसे नेता थे जो समय की कसौटी पर खरे उतरे थे। उन्हें महाराष्ट्र की बहुत अच्छी समझ थी और राज्य के बारे में गहरी जानकारी थी। सुनेत्रा पवार अभी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रही हैं। उनकी तुलना अजीत दादा से करना गलत होगा।