बेंगलुरु में दिवाली के दौरान पटाखों से 74 लोगों की आंखों में चोटें आईं। चोट के कारण कुछ लोगों को सर्जरी भी करानी पड़ी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बेंगलुरु में दिवाली के दौरान पटाखों से 74 लोगों की आंखों में चोटें आईं। चोट के कारण कुछ लोगों को सर्जरी भी करानी पड़ी।
- पटाखे की वजह से लोगों की आंख में लगी चोट (AI जेनरेटेड फोटो)
- बेंगलुरु में दिवाली पर पटाखों से 74 लोगों की आंखें घायल हुईं।
पटाखे की वजह से लोगों की आंख में लगी चोट (AI जेनरेटेड फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बेंगलुरु में दिवाली पर पटाखों से 74 लोगों की आंखें घायल हुईं।
मिंटो और नारायण नेत्रालय में बच्चों सहित कई मरीज भर्ती।
डॉक्टरों ने पटाखों से सावधानी और सुरक्षात्मक चश्मा पहनने की सलाह दी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में दीवाली के दौरान आंख में चोट लगने के कई मामले सामने आए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के मिंटो ऑप्थैल्मिक अस्पताल और नारायण नेत्रालय में पटाखे से आंखों में चोट लगने के करीब 74 मामले सामने आए हैं। इनमें बच्चे और आसपास मौजूद लोग भी शामिल हैं।
मिंटो ऑप्थैल्मिक अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, 6 से 9 नवंबर के बीच वहां पटाखे से आंखों में चोट लगने वाले 28 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 10 बच्चे और 18 वयस्क शामिल थे। इन 28 मामलों में से 11 लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि 17 लोगों को गंभीर चोटें लगीं।
जानकारी सामने आई कि इनमें 12 वे मरीज थे, जिन्हें खुद पटाखे जलाते समय चोट लगी, जबकि बाकी 16 लोग आसपास मौजूद होने के कारण घायल हुए। इलाज कराने वाले मरीजों में से 25 बेंगलुरु के थे, जबकि एक-एक मरीज डोड्डाबल्लापुरा, मैसूरु और रायचूर से थे।
9 नवंबर तक के आंकड़ों का हवाला देते हुए अस्पताल ने बताया कि जिन पटाखों से चोटें लगीं, उनमें बिजली, एटम बम, स्काई शॉट्स और लक्ष्मी पटाखे शामिल थे।
राजाजीनगर स्थित नारायण नेत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 7 नवंबर से 10 नवंबर की सुबह 11 बजे तक 46 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 25 बच्चे शामिल थे। इनमें से 16 लोग आसपास मौजूद होने के कारण घायल हुए, जबकि 30 लोगों को खुद पटाखे जलाते समय चोट लगी।