LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,024.83 +432.38 (+0.53%)
निफ्टी 50 25,290.4 +146.10 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.16
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 08:36 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

'यह यूसीसी नहीं, हिंदू सिविल कोड है': ओवैसी ने समान नागरिक संहिता पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग asaduddin-owaisi-opposes-maharashtra-ucc-questionnaire-hindu-civil-code

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार यूसीसी लागू करने का फैसला कर चुकी है। ओवैसी के मुताबिक, सरकार की ओर से जनता की राय लेने के लिए जारी प्रश्नावली में ऐसे सवाल शामिल किए गए हैं, जिनसे इस फैसले की मंशा स्पष्ट होती है। ओवैसी ने कहा कि प्रश्नावली में बहुविवाह और अदालत के बाहर तलाक जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए हैं, लेकिन हिंदू अविभाजित परिवार यानी हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (एचयूएफ) को लेकर एक भी सवाल नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। 'यह समान नागरिक संहिता नहीं, हिंदू सिविल कोड है' एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि गुजरात, उत्तराखंड, असम और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों की ओर से यूसीसी के नाम पर लाई गई पहल की तरह महाराष्ट्र में भी वास्तविक समान नागरिक संहिता लागू नहीं की जा रही है। उनके मुताबिक, यह गैर-हिंदू समुदायों पर हिंदू सिविल कोड थोपने की कोशिश है। #WATCH | Mumbai | AIMIM President Asaduddin Owaisi says, "The subject of the press conference today is that the Maharashtra Government has invited opinions from the public to implement UCC
  • The state government has also prepared a questionnaire for it
  • This questionnaire, prepared by the Maharashtra government, makes it clear that the Devendra Fadnavis govt will implement the UCC

The state government has also prepared a questionnaire for it

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

This questionnaire, prepared by the Maharashtra government, makes it clear that the Devendra Fadnavis govt will implement the UCC

The questionnaire consists of leading questions on polygamy and extra-judicial divorce

But there is not one question on Hindu Undivided Family

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

This makes it evident that, much like the initiatives introduced by BJP governments in Gujarat, Uttarakhand, Assam, and Madhya Pradesh under the guise of a 'Uniform Civil Code,' this is not a true UCC, but rather a 'Hindu Civil Code' that is being imposed upon non-Hindu communities

Additionally, if you examine the questionnaire, you will find that the majority of the questions are framed in a 'yes or no' format

Chavan, a retired judge of the Bombay High Court, chose to resign

He had stated that there is no one from the minority community

They are talking about implementation in the state of Maharashtra at this juncture, but they are not defining what this 'uniform' actually is."— ANI (@ANI) November 10, 2026 उन्होंने प्रश्नावली के सवालों के तरीके पर भी आपत्ति जताई। ओवैसी ने कहा कि इसमें अधिकतर सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब केवल हां या नहीं में दिए जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरसी चव्हाण ने इस्तीफा देने का फैसला किया। ओवैसी के मुताबिक, चव्हाण ने कहा था कि समिति में अल्पसंख्यक समुदाय का कोई प्रतिनिधि नहीं है।  ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र में यूसीसी लागू करने की बात हो रही है, लेकिन सरकार यह स्पष्ट नहीं कर रही कि इस संहिता में एकरूपता का मतलब क्या होगा। 'मुसलमानों को धार्मिक प्रथाओं से रोकने की कोशिश' सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि यूसीसी के जरिए मुसलमानों को अपने धर्म के अनुसार जीवन जीने से रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में विवाह एक अनुबंध है, जबकि प्रस्तावित व्यवस्था में तलाक के नियम हिंदू विवाह अधिनियम के अनुरूप लागू करने की कोशिश की जा रही है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि यह सब मुसलमानों को निशाना बनाने और उनकी धार्मिक पहचान छीनने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला ओवैसी ने यूसीसी के मुद्दे पर संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े व्यक्तिगत कानूनों को राज्य की कार्रवाई नहीं माना जाना चाहिए और इसलिए उन्हें इन अनुच्छेदों के तहत परखने का सवाल अलग है। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में एक न्यायिक फैसले के पैराग्राफ 165 का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार संविधान के अनुच्छेद 44 का उल्लेख करती है, लेकिन यह राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का हिस्सा है। ओवैसी ने मद्रास राज्य से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि नीति निर्देशक सिद्धांतों को मौलिक अधिकारों के अध्याय के अनुरूप होना चाहिए और उनके अधीन रहना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार से की क्या मांग? उन्होंने मिनर्वा मिल्स मामले के फैसले का भी हवाला दिया। ओवैसी के मुताबिक, अगर यूसीसी के जरिए मुसलमानों के लिए शरिया कानून को हटाया जाता है तो यह केवल नीति निर्देशक सिद्धांत लागू करने का मामला नहीं होगा, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ द्वारा मान्यता प्राप्त कई मौलिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास होगा। ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता में सभी समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाएगा। सोनिया गांधी की किताब पर क्या बोले ओवैसी? कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन पर ओवैसी ने कहा, "मेरे मन में सोनिया गांधी के लिए बहुत सम्मान है और आगे भी रहेगा, क्योंकि मैं 2004 से 2012 तक यूपीए के साथ था। जब परमाणु समझौता हो रहा था, तब हमने उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा, ''हालांकि, जब यूपीए सरकार सत्ता में थी, तब उसने पोटा को समाप्त कर यूएपीए कानून लागू किया था। उस समय यूपीए में रहते हुए भी मैंने इस कानून के खिलाफ वोट दिया था। मैंने साफ तौर पर कहा था कि इस कानून का इस्तेमाल मुसलमानों, आदिवासियों और बुद्धिजीवियों के खिलाफ किया जाएगा। आप आज भी संसद में दिया गया मेरा भाषण देख सकते हैं। उसमें मैंने आतंकवाद की परिभाषा से जुड़ा मुद्दा उठाया था। आज अदालत ने इसी पहलू का हवाला देते हुए शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत नहीं दी।"

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें