भाई दूज के खास मौके पर बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट दूध पेड़ा तैयार कर सकती हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Doodh Peda Kaise Banayen: भाई दूज के त्योहार पर घर में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। इस खास मौके पर बाजार की मिठाइयों के बजाय घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और अलग ट्राई कर सकती हैं। अगर आप भी पारंपरिक चीनी वाले पेड़ों से हटकर कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से तैयार दूध पेड़ा अच्छा विकल्प हो सकता है। गुड़ का सोंधा स्वाद और मेवों का क्रंच इस मिठाई को खास बनाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए जानते हैं गुड़ वाला दूध पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी और कुछ जरूरी टिप्स।
- सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। मावे को तब तक पकाएं, जब तक उसका कच्चापन दूर न हो जाए और उसका रंग हल्का सुनहरा न दिखाई देने लगे। इसके बाद भुने हुए मावे को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। जब मावा हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़, इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि मावा ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे गुड़ पिघलकर चाशनी जैसा हो सकता है। अब सभी सामग्री को हाथों से अच्छी तरह मसलकर मिलाएं, ताकि पेड़े बनाने के लिए मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए।
- अब तैयार मिश्रण से नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। प्रत्येक लोई को हथेलियों के बीच गोल आकार दें और हल्का दबाकर पेड़े की शेप तैयार करें। इसके बाद अंगूठे की मदद से बीच में हल्का गड्ढा बनाकर डिजाइन दें। अब तैयार पेड़ों के ऊपर बचे हुए कटे हुए पिस्ता और बादाम की कतरन लगाकर सजाएं। सभी पेड़ों को करीब 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। मावे को तब तक पकाएं, जब तक उसका कच्चापन दूर न हो जाए और उसका रंग हल्का सुनहरा न दिखाई देने लगे। इसके बाद भुने हुए मावे को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। जब मावा हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़, इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि मावा ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे गुड़ पिघलकर चाशनी जैसा हो सकता है। अब सभी सामग्री को हाथों से अच्छी तरह मसलकर मिलाएं, ताकि पेड़े बनाने के लिए मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
अब तैयार मिश्रण से नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। प्रत्येक लोई को हथेलियों के बीच गोल आकार दें और हल्का दबाकर पेड़े की शेप तैयार करें। इसके बाद अंगूठे की मदद से बीच में हल्का गड्ढा बनाकर डिजाइन दें। अब तैयार पेड़ों के ऊपर बचे हुए कटे हुए पिस्ता और बादाम की कतरन लगाकर सजाएं। सभी पेड़ों को करीब 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
अन्नकूट सब्जी रेसिपी: गोवर्धन पूजा में घर पर बनाना है भंडारे जैसा अन्नकूट? तो इस तरह तैयार करें सब्जी
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।