LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,094.16 +501.71 (+0.61%)
निफ्टी 50 25,326.4 +182.10 (+0.72%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.14
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मनमोहन सिंह को क्यों चुना पीएम?: सोनिया गांधी ने किताब में खोला राज, प्रणब मुखर्जी की महत्वकांक्षा का भी जिक्र

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 07:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मनमोहन सिंह को क्यों चुना पीएम?: सोनिया गांधी ने किताब में खोला राज, प्रणब मुखर्जी की महत्वकांक्षा का भी जिक्र
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मनमोहन सिंह को क्यों चुना पीएम?: सोनिया गांधी ने किताब में खोला राज, प्रणब मुखर्जी की महत्वकांक्षा का भी जिक्र sonia-gandhi-reveals-why-manmohan-singh-was-chosen-as-prime-minister-pranab-mukherjee

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए इसलिए चुना था, क्योंकि उन्हें उनकी ईमानदारी और शासन व्यवस्था की गहरी समझ पर पूरा भरोसा था। सोनिया गांधी के मुताबिक, उन्हें विश्वास था कि देश मनमोहन सिंह के हाथों में सुरक्षित रहेगा। सोनिया गांधी ने अपनी नई संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के चयन से जुड़े फैसले के बारे में विस्तार से लिखा है। हार्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित यह किताब मंगलवार को बाजार में आई। मनमोहन को बताया बेदाग छवि वाला नेता सोनिया गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का फैसला लेने के बाद यह तय करना जरूरी था कि अगले दिन कौन देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा। उनके मुताबिक, पार्टी में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेता इस पद के योग्य थे, लेकिन मनमोहन सिंह को वह लंबे समय से इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त मानती थीं। उन्होंने लिखा, "उन सभी में एक व्यक्ति ऐसे थे, जिन्हें मैं लंबे समय से बेदाग छवि और शासन व्यवस्था की गहरी समझ रखने वाले नेता के रूप में देखती थी। वह थे डॉ
  • मनमोहन सिंह।" आर्थिक सुधारों में रही थी अहम भूमिका सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के आर्थिक और प्रशासनिक अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह एक अनुभवी अर्थशास्त्री थे। 1990 के दशक की शुरुआत में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। सोनिया के मुताबिक, मनमोहन सिंह कांग्रेस के किसी खास गुट से जुड़े हुए नहीं थे। उस समय कांग्रेस पर वामपंथी झुकाव वाली पार्टी होने की छवि बन गई थी और उनकी प्रस्तावित सरकार को वामपंथी दलों का समर्थन भी मिलने वाला था। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने से लोगों की उन आशंकाओं को दूर करने में मदद मिल सकती थी, जिनमें यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों और शासन चलाने की क्षमता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। प्रणब मुखर्जी ने किया था पीएम पद के लिए इशारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में सोनिया गांधी के सामने प्रधानमंत्री बनने की अपनी पुरानी इच्छा का संकेत दिया था। उन्होंने एक बातचीत के दौरान सोनिया गांधी से कहा था कि शायद अब शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है। सोनिया गांधी के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी की इस बात ने उन्हें हैरान कर दिया था। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा के संकेत के तौर पर समझा। पर्दे के पीछे से सरकार चलाने के आरोपों पर क्या बोलीं सोनिया गांधी? सोनिया गांधी ने किताब में यूपीए सरकार के दौरान पर्दे के पीछे से सत्ता चलाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने लिखा कि उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका अलग थी। सोनिया के मुताबिक, वह मनमोहन सिंह को अपनी राय और सुझाव दे सकती थीं। जरूरत पड़ने पर उनसे असहमति भी जता सकती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर उनका सम्मान करना और उनके फैसलों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने लिखा कि वह किसी भी परिस्थिति में ऐसी गलतफहमी पैदा नहीं होने देना चाहती थीं, जिसका फायदा विपक्ष उठा सके और उनकी सरकार कमजोर हो। सोनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनके बीच जिम्मेदारियों का एक अनकहा बंटवारा था। सरकार का कामकाज मनमोहन सिंह देखते थे, जबकि पार्टी की जिम्मेदारी उनके पास थी। इस व्यवस्था के तहत दोनों के बीच समन्वय बना रहता था। 2010 में हुई बातचीत का किया जिक्र सोनिया गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ हर सप्ताह एक प्रमुख समूह की बैठक होती थी, जिसमें सरकार और पार्टी के बीच तालमेल सुनिश्चित किया जाता था। इस समूह में प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, ए.के
  • एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे। इसके अलावा संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए रणनीति समूह की बैठकें भी होती थीं। सोनिया ने लिखा कि इन बैठकों के बाद कई बार प्रणब मुखर्जी उनके साथ बातचीत के लिए रुक जाते थे। उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी के तत्कालीन वित्त मंत्री पी

मनमोहन सिंह।" आर्थिक सुधारों में रही थी अहम भूमिका सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के आर्थिक और प्रशासनिक अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह एक अनुभवी अर्थशास्त्री थे। 1990 के दशक की शुरुआत में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। सोनिया के मुताबिक, मनमोहन सिंह कांग्रेस के किसी खास गुट से जुड़े हुए नहीं थे। उस समय कांग्रेस पर वामपंथी झुकाव वाली पार्टी होने की छवि बन गई थी और उनकी प्रस्तावित सरकार को वामपंथी दलों का समर्थन भी मिलने वाला था। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने से लोगों की उन आशंकाओं को दूर करने में मदद मिल सकती थी, जिनमें यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों और शासन चलाने की क्षमता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। प्रणब मुखर्जी ने किया था पीएम पद के लिए इशारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में सोनिया गांधी के सामने प्रधानमंत्री बनने की अपनी पुरानी इच्छा का संकेत दिया था। उन्होंने एक बातचीत के दौरान सोनिया गांधी से कहा था कि शायद अब शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है। सोनिया गांधी के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी की इस बात ने उन्हें हैरान कर दिया था। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा के संकेत के तौर पर समझा। पर्दे के पीछे से सरकार चलाने के आरोपों पर क्या बोलीं सोनिया गांधी? सोनिया गांधी ने किताब में यूपीए सरकार के दौरान पर्दे के पीछे से सत्ता चलाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने लिखा कि उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका अलग थी। सोनिया के मुताबिक, वह मनमोहन सिंह को अपनी राय और सुझाव दे सकती थीं। जरूरत पड़ने पर उनसे असहमति भी जता सकती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर उनका सम्मान करना और उनके फैसलों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने लिखा कि वह किसी भी परिस्थिति में ऐसी गलतफहमी पैदा नहीं होने देना चाहती थीं, जिसका फायदा विपक्ष उठा सके और उनकी सरकार कमजोर हो। सोनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनके बीच जिम्मेदारियों का एक अनकहा बंटवारा था। सरकार का कामकाज मनमोहन सिंह देखते थे, जबकि पार्टी की जिम्मेदारी उनके पास थी। इस व्यवस्था के तहत दोनों के बीच समन्वय बना रहता था। 2010 में हुई बातचीत का किया जिक्र सोनिया गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ हर सप्ताह एक प्रमुख समूह की बैठक होती थी, जिसमें सरकार और पार्टी के बीच तालमेल सुनिश्चित किया जाता था। इस समूह में प्रणब मुखर्जी, अर्जुन सिंह, ए.के

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे। इसके अलावा संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा के लिए रणनीति समूह की बैठकें भी होती थीं। सोनिया ने लिखा कि इन बैठकों के बाद कई बार प्रणब मुखर्जी उनके साथ बातचीत के लिए रुक जाते थे। उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी के तत्कालीन वित्त मंत्री पी

चिदंबरम के साथ गंभीर मतभेद थे। 2010 में एक बार अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद प्रणब मुखर्जी ने उनसे कहा कि शायद अब शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है। सोनिया ने लिखा, "इस बात से मैं हैरान रह गई। मैंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा के संकेत के रूप में समझा।" उन्होंने बताया कि इस पर उन्होंने धीरे से बातचीत का विषय बदल दिया। सोनिया के मुताबिक, प्रणब मुखर्जी शायद निराश हुए होंगे, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह इस बात को लेकर उनसे नाराज हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें