कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि मां को बच्चे की परवरिश और करियर में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि मां को बच्चे की परवरिश और करियर में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
- कर्नाटक हाई कोर्ट की मां के करियर और बच्चे को लेकर अहम टिप्पणी (फाइल फोटो)
- मां को करियर और बच्चे में से चुनने को मजबूर नहीं।
कर्नाटक हाई कोर्ट की मां के करियर और बच्चे को लेकर अहम टिप्पणी (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
मां को करियर और बच्चे में से चुनने को मजबूर नहीं।
महिला के करियर पर शादी, मातृत्व का असर नहीं होना चाहिए।
कोर्ट ने महिला को बच्चे संग UK जाने की अनुमति दी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बच्चे की परवरिश कर रही मां को इस बात के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि वह बच्चे की कस्टडी और अपने करियर में से किसी एक को चुने।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसले में कहा है कि शादी, मातृत्व और बच्चों की परवरिश का असर किसी महिला के करियर पर नहीं पड़ना चाहिए और न ही इसके कारण उसे किसी एक जगह पर बंधे रहने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए।
जस्टिस ललिता कन्नेगंती ने कहा, 'शादी और मातृत्व का मतलब यह नहीं है कि महिला को किसी एक ही जगह पर सीमित रहना पड़े। संविधान में मिली समानता और पेशेवर आजादी के अधिकार ऐसी किसी भी शर्त का समर्थन नहीं करते।'
कर्नाटक हाई कोर्ट ने यह फैसला एक नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑप्थल्मोलॉजिस्ट) से जुड़े मामले में सुनाया। कोर्ट ने महिला को अपने बच्चे के साथ यूनाइटेड किंगडम जाने की अनुमति दे दी है। महिला के पति मुंबई में रहते हैं और ये एक-दूसरे अलग रह रहे हैं।
हाई कोर्ट का यह फैसला 29 अक्टूबर को महिला के पति की अपील पर आया है। हाई कोर्ट आने से पहले ये मामला बेंगलुरु की एक फैमिली कोर्ट में गया था, जहां अदालत ने पति को आदेश दिया था कि वह अपने नाबालिग बेटे का असली पासपोर्ट पत्नी को सौंप दे और उसे यूके जाने के लिए वीजा लेने की सहमति दे।