LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अब ना छूटेगा कोई इलाका, ना होगी दोहरी गिनती; विशेष ऐप से जनगणना के लिए तैयार हुए 24.25 लाख डिजिटल ब्लॉक

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 05:46 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अब ना छूटेगा कोई इलाका, ना होगी दोहरी गिनती; विशेष ऐप से जनगणना के लिए तैयार हुए 24.25 लाख डिजिटल ब्लॉक
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

देश में सटीक और व्यवस्थित जनगणना के लिए 24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लाकों की डिजिटल मैपिंग पूरी हो गई है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • देश में सटीक और व्यवस्थित जनगणना के लिए 24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लाकों की डिजिटल मैपिंग पूरी हो गई है।
  • देशभर में 24.25 लाख आवासीय ब्लाकों की डिजिटल मैपिंग
  • 24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लाकों की डिजिटल मैपिंग पूरी।

देशभर में 24.25 लाख आवासीय ब्लाकों की डिजिटल मैपिंग

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लाकों की डिजिटल मैपिंग पूरी।

सटीक जनगणना के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया।

जनगणना 2027 के लिए तैयारी, दो चरणों में होगी।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सटीक और व्यवस्थित जनगणना के लिए विशेष साफ्टवेयर की मदद से देशभर में करीब 24.25 लाख आवास सूचीकरण ब्लाकों (हाउस लिस्टिंग ब्लाक) की डिजिटल मैपिंग पूरी हो गई है। हाउस लिस्टिंग ब्लाक छोटे भौगोलिक क्षेत्र होते हैं, जिनमें सामान्यतः 800 तक लोगों की आबादी शामिल होती है। इन्हीं ब्लाकों के आधार पर जनगणना होनी है। इस डिजिटल व्यवस्था से किसी इलाके के छूटने या एक ही क्षेत्र की दोबारा गिनती होने की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।

भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण के अनुसार यह मैपिंग सेंसस मैनेजमेंट एंड मानिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) के तहत विकसित हाउस लिस्टिंग ब्लाक क्रिएटर वेब मैपिंग एप के जरिए की गई है। यह विशेष साफ्टवेयर जनगणना की गतिविधियों पर लगभग रियल टाइम नजर रखने के लिए तैयार किया गया है।

जनगणना दो चरणों में होनी है। पहले चरण में मकानों की सूची और आवास संबंधी जानकारी जुटाई जाती है, जबकि दूसरे चरण में वास्तविक आबादी की गणना होती है। सामान्यतः प्रत्येक हाउस लिस्टिंग ब्लाक को आबादी की गणना के लिए गणना ब्लाक माना जाएगा।

जनगणना 2027 के पहले चरण यानी मकान सूचीकरण अभियान का काम मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पूरा कर लिया गया है। अब आबादी की गणना शुरू होने से पहले प्रशासनिक सीमाओं में संभावित सुधार और छूटे हुए आबादी वाले क्षेत्रों को शामिल करने जैसे काम किए जाएंगे।

जिन ब्लाकों में गणनाकर्ता का कार्यभार अधिक होगा, उन्हें छोटे उप-गणना ब्लाकों में बांटा जाएगा। इसके अलावा पर्यवेक्षण सर्किल के नक्शे भी तैयार किए जाएंगे। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई क्षेत्र गणना से छूटे नहीं और दोहरी गणना भी न हो।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें