LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव एक असाधारण विफलता और कुछ सवाल: डिजिटल सिस्टम को खतरा बाहरी दुश्मन से नहीं, कंपनी के आंतरिक बदलाव पर नजर अहम जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: इस ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? कूटनीति: पाकिस्तानी मंत्री के आगमन को द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संकेत मानना जल्दबाजी होगी, क्या बदलेगा?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

केरल से कर्नाक पहुंचा एथनॉल विवाद: पेट्रोल में तय सीमा से अधिक मिलावट के शक पर सियासत; अब जांच करा रही सरकार

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 05:25 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

केरल से कर्नाक पहुंचा एथनॉल विवाद: पेट्रोल में तय सीमा से अधिक मिलावट के शक पर सियासत; अब जांच करा रही सरकार
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

कर्नाटक के बाद अब केरल सरकार भी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की जांच करा रही है, जहां वाहनों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कर्नाटक के बाद अब केरल सरकार भी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की जांच करा रही है, जहां वाहनों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं।
  • तिरुअनंतपुरम, प्रेट्र। एथनॉल मिश्रित पेट्रोल का मुद्दा कर्नाटक से केरलम पहुंच गया है। कर्नाटक के बाद केरलम की कांग्रेस सरकार भी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की जांच करा रही है। राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने सोमवार को बताया है कि चार जिलों में पेट्रोल पंपों की औचक जांच की जा रही है।
  • बता दें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाए जाने का आरोप लगाया है। जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की ओर से सप्लाई किए जाने वाले ई20 पेट्रोल में 26-31 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाए जाने के कर्नाटक सरकार के आरोपों को खारिज कर चुका है।

तिरुअनंतपुरम, प्रेट्र। एथनॉल मिश्रित पेट्रोल का मुद्दा कर्नाटक से केरलम पहुंच गया है। कर्नाटक के बाद केरलम की कांग्रेस सरकार भी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की जांच करा रही है। राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने सोमवार को बताया है कि चार जिलों में पेट्रोल पंपों की औचक जांच की जा रही है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

बता दें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाए जाने का आरोप लगाया है। जबकि पेट्रोलियम मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की ओर से सप्लाई किए जाने वाले ई20 पेट्रोल में 26-31 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाए जाने के कर्नाटक सरकार के आरोपों को खारिज कर चुका है।

जैकब ने पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक में सामने आए आरोपों के अलावा केरलम में भी वाहनों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं। इसलिए राज्य सरकार ने जांच के आदेश देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'वाहनों को नुकसान पहुंचने और ईंधन में निर्धारित सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाए जाने की आशंकाओं को लेकर आम लोगों से शिकायतें मिल रही हैं।

लोगों की आशंकाओं को दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी वजह से जांच के आदेश दिए गए हैं।' जैकब ने बताया कि विभिन्न पेट्रोल पंपों से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के नतीजे दस दिन के अंदर आने की उम्मीद है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कर्नाटक में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जहां पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक एथनॉल मिलाए जाने के अपने निष्कर्ष पर कायम है, तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बेंगलुरु में कई पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया। जबकि भाजपा ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि वह राहुल गांधी को प्रभावित करने के लिए एथनॉल मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने कहा कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत से ज्यादा एथनॉल मिलाने के निष्कर्ष पर राज्य सरकार कायम है।

कुछ नमूनों में इसकी मात्रा 31.2 प्रतिशत तक पाई गई है। उन्होंने ओएमसी को चुनौती दी है कि वे राज्य भर के पेट्रोल पंप से लिए गए 63 नमूनों में एथनॉल की वास्तविक मात्रा बताएं। जबकि भाजपा सांसद यदुवीर कृष्णदत्त ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राज्य में बढ़ती कीमतों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एथनॉल का मुद्दा उठा रही है।

कर्नाटक में पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के आरोपों के बीच भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) समेत पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सोमवार को ई20 की गुणवत्ता की पुष्टि की। उन्होंने उपभोक्ताओं की मौजूदगी में किए गए टेस्ट का हवाला दिया, जिसमें पेट्रोल के नमूनों में 19.9 प्रतिशत एथनॉल मिला।

बीपीसीएल ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। इस बीच, एचपीसीएल ने कर्नाटक में ओएमसी द्वारा टेस्ट किए गए 56 नमूनों का हवाला देते हुए कहा कि नमूनों में औसतन 19.3 प्रतिशत एथनॉल पाया गया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें