LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,152.45 +560.00 (+0.69%)
निफ्टी 50 25,218.05 +73.75 (+0.29%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.09
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अब लीक नहीं होंगे पेपर? NTA की नई पहल, परीक्षा से पहले तैयार होंगे प्रश्न; सेना के रिटायर्ड अधिकारी करेंगे निगरानी

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 03:26 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अब लीक नहीं होंगे पेपर? NTA की नई पहल, परीक्षा से पहले तैयार होंगे प्रश्न; सेना के रिटायर्ड अधिकारी करेंगे निगरानी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

एनटीए ने नंदन नीलेकणी की सिफारिशों पर परीक्षाओं में सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए काम शुरू किया है। इसमें एक बड़ा प्रश्न बैंक बनाना और सेवानिवृत्त अधिकारियों को परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करना शामिल है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • एनटीए ने नंदन नीलेकणी की सिफारिशों पर परीक्षाओं में सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए काम शुरू किया है। ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। परीक्षाओं में सुधार व उसे लीक प्रूफ बनाने के लिए प्रख्यात तकनीकी विशेषज्ञ और 'आधार' के जनक रहे नंदन नीलेकणी की अगुआई में गठित हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट का अभी भले ही इंतजार है, लेकिन पिछले दिनों एक कार्यक्रम में उन्होंने परीक्षाओं के लिए प्रश्नों का एक बड़ा बैंक बनाने का जो सुझाव दिया था, उस दिशा में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने काम शुरू कर दिया है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। परीक्षाओं में सुधार व उसे लीक प्रूफ बनाने के लिए प्रख्यात तकनीकी विशेषज्ञ और 'आधार' के जनक रहे नंदन नीलेकणी की अगुआई में गठित हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट का अभी भले ही इंतजार है, लेकिन पिछले दिनों एक कार्यक्रम में उन्होंने परीक्षाओं के लिए प्रश्नों का एक बड़ा बैंक बनाने का जो सुझाव दिया था, उस दिशा में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने काम शुरू कर दिया है।

इसे लेकर देशभर के विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की कोई समय-सीमा नहीं रखी गई है। यानी रुचि रखने वाले विशेषज्ञ इस अभियान से कभी भी जुड़ सकते हैं।

एनटीए की इस पहल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं। एनटीए ने इस दौरान ऐसे सभी विषय विशेषज्ञों एवं परीक्षाओं को त्रुटि रहित कराने में रुचि रखने वाले शिक्षाविदों से सहयोग मांगा है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

साथ ही कहा है कि वह जरूरत के मुताबिक खुद अपनी भूमिका निर्धारित करें। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्नों को तैयार करने के साथ ही उनकी समीक्षा, अनुवाद व उनके ठीक उत्तर तैयार करने जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इनमें शामिल होने वाले शिक्षाविदों के लिए एक शर्त भी रखी गई है, जिसमें उन्हें एनटीए में विशेषज्ञ के तौर पर जुड़े होने की बात को गोपनीय रखना होगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम में नंदन नीलेकणी ने पेपर लीक रोकने को लेकर अपने कुछ विचार रखे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रश्न-पत्रों को पहले से तैयार करने की जरूरत नहीं है, उसे परीक्षा के कुछ घंटे पहले तैयार किया जाए। ऐसे जब कोई प्रश्न-पत्र होगा ही नहीं, तो लीक कैसे होगा। हालांकि इसके लिए उन्होंने प्रश्नों का एक बड़ा बैंक तैयार करने की जरूरत बताई थी।

प्रश्नों का बड़ा बैंक तैयार करने की पहल के साथ ही एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर भी अहम कदम उठाया है। इसमें परीक्षा पर्यवेक्षकों के रूप में अब सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ-साथ सेना एवं अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों की भी तैनात करने का फैसला लिया गया है।

इसके लिए न्यूनतम योग्यता सूबेदार मेजर या उससे समकक्ष रखी गई है। इसके लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इस दौरान नियुक्ति में मेरिट और कामकाज के पुराने ट्रैक को देखा जाएगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें