बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने ढाका लौटने के लिए नए पासपोर्ट की मांग की, जिसे मौजूदा सरकार ने खारिज कर दिया है। इस विवाद से भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ गया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने ढाका लौटने के लिए नए पासपोर्ट की मांग की, जिसे मौजूदा सरकार ने ...और पढ़ें
- शेख हसीना ने ढाका वापसी के लिए नया पासपोर्ट मांगा।
- बांग्लादेश सरकार ने उनकी मांग को तुरंत खारिज किया।
शेख हसीना ने ढाका वापसी के लिए नया पासपोर्ट मांगा।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बांग्लादेश सरकार ने उनकी मांग को तुरंत खारिज किया।
इस विवाद से भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ा।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और तारिक रहमान सरकार के बीच चल रहा विवाद भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिशों पर साफ असर डाल रहा है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
हसीना ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआइडी) मांगा है, ताकि वह दिसंबर में ढाका लौट सकें। उनकी यह मांग तुरंत खारिज कर दी गई है। इस तनातनी से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते और असहज हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को अंतिम रूप देना मुश्किल होता जा रहा है। रहमान ने पहले 2026 में नई दिल्ली आने का संकेत दिया था, लेकिन हसीना की ‘घर वापसी’ के मुद्दे ने माहौल बिगाड़ दिया है।
हसीना की ओर से लंदन स्थित ला फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स ने नौ नवंबर को बांग्लादेश उच्चायोग की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को ईमेल भेजकर नया बांग्लादेशी पासपोर्ट और एनआइडी जारी करने का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया कि अंतरिम सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा उनके मौजूदा पासपोर्ट और एनआईडी रद किए जाने की खबर के मद्देनजर, उनकी बांग्लादेशी नागरिकता के आधार पर और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों के अनुरूप नए दस्तावेज जल्द जारी किए जाएं। यह 2024 में देश छोड़ने के बाद हसीना का बांग्लादेशी अधिकारियों से पहला औपचारिक संपर्क है। वह दिसंबर में अदालत के सामने समर्पण करने की योजना बता चुकी हैं, हालांकि तिथि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी।
उच्चायोग ने ईमेल ढाका भेजा है, लेकिन साथ ही यह भी बताया गया है कि हसीना की ओर से आवश्यक दस्तावेज नहीं भेजे गए हैं।