LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,129.91 +537.46 (+0.66%)
निफ्टी 50 25,280.9 +136.60 (+0.54%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.11
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सिक्किम से गुजरात तक जवानों संग दीवाली, रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्षों ने बढ़ाया सीमा प्रहरियों का हौसला

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 02:39 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सिक्किम से गुजरात तक जवानों संग दीवाली, रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्षों ने बढ़ाया सीमा प्रहरियों का हौसला
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दीपावली के अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा मंत्री ने सीमाओं पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दीपावली के अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा मंत्री ने सीमाओं पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया।
  • वायुसेना प्रमुख ने अग्रिम वायुसेना स्टेशन पर वायु योद्धाओं संग दीपावली मनाई
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

वायुसेना प्रमुख ने अग्रिम वायुसेना स्टेशन पर वायु योद्धाओं संग दीपावली मनाई

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने सीमाओं और अग्रिम मोर्चों पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाई।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रविवार को अग्रिम वायुसेना स्टेशन पहुंचकर वायु योद्धाओं और ‘अग्निवीरवायु’ (वायुसेना के अग्निवीरों) के साथ त्योहार मनाया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने गुजरात में नौसैनिकों के साथ दीपावली मनाई, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ सिक्किम के शेराथांग में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के बीच दीपावली मनाई।

एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित अग्रिम क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जवानों को मिठाइयां बांटीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनिकों के अटूट समर्पण को सराहा। वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस दौरे की जानकारी दी और कहा कि देश के आसमान को सुरक्षित रखने में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है।

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ सिक्किम के शेराथांग में जवानों के साथ दीपावली मनाई। रक्षा मंत्री ने शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के पेशेवर कौशल, मनोबल और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार सैनिक भी प्रशंसा की अपेक्षा किए देश की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि देश के नागरिक शांति एवं सुरक्षा के साथ त्योहार मना सकें।

प्रेट्र के अनुसार नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने गुजरात स्थित भारतीय नौसेना के अग्रिम संचालन अड्डे (फारवर्ड आपरेटिंग बेस) पर तैनात नौसैनिकों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने उन नौसैनिकों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को भी सराहा, जो त्योहार के अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर देश की समुद्री सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें