उत्तर गोवा में दीपावली की शाम एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ, जिसकी हालत गंभीर है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- उत्तर गोवा में दीपावली की शाम एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ, जिसकी हालत गंभीर है।
- उत्तर गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
- उत्तर गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म।
उत्तर गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
उत्तर गोवा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म।
मंत्री ने 90% अपराधों का दोष 'बाहरी' लोगों पर मढ़ा।
कांग्रेस ने त्वरित जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, पणजी। उत्तर गोवा जिले की एक जर्जर इमारत में दीपावली की शाम गुब्बारे बेचने वाले की तीन साल की बेटी से एक अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर थी।
हालांकि भाजपा शासित गोवा के एक मंत्री ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि गोवा में ऐसे 90 प्रतिशत अपराध 'बाहरी लोगों' द्वारा किए जाते हैं। उन्होंने कहा,'जिस व्यक्ति ने यह अपराध किया उसकी मानसिकता राक्षसी है।'
पणजी से नौ किलोमीटर दूर रविवार शाम मापुसा में टैक्सी स्टैंड के पास इमारत के बाहर बच्ची रोती मिली। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे देखा और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची को पहले गंभीर हालत में मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में पणजी के गोवा मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का परिवार गुब्बारे बेचता है और वह दीपावली के लिए उनके साथ मापुसा बाजार आई थी।
रविवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने कहा कि आरोपित का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मापुसा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।