कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान और तुष्टीकरण की राजनीति बताया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ...और पढ़ें
- खरगे के खुशियों की ईद बयान पर बीजेपी का हमला
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
खरगे के खुशियों की ईद बयान पर बीजेपी का हमला
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खरगे ने दीवाली के त्योहार को खुशियों की एक ईद बता दिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
बीजेपी ने खरगे के बयान को हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है। साथ ही कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देशवासियों को दीवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। यह हमारे हिंदुस्तान में मनाया जाने वाला एक बहुत बड़ा त्योहार है। असल में, यह खुशियों का एक ऐसा 'ईद' है जो लंबे समय तक चलता है।
खरगे ने इस मौके पर लोगों से समाज में एकता मजबूत करने और आपसी दूरियां मिटाने की अपील की।
दीवाली को ईद बताने पर बीजेपी ने कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे को आड़े हाथों लिया और हिंदू-विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
बीजेपी प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे की दीवाली की यह अजीबोगरीब बधाई दिखाती है कि कांग्रेस अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती।
केशवन ने खरगे के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी महाकुंभ का अपमान किया था। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने छठ पूजा को ड्रामा बताकर देश की संस्कृति का अपमान किया था।