LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'भारत एक चुनौती, एकजुट हो जाओ', आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने फिर उगला जहर; PMML को बताया नई मुस्लिम लीग

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 12:05 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'भारत एक चुनौती, एकजुट हो जाओ', आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने फिर उगला जहर; PMML को बताया नई मुस्लिम लीग
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आतंकवादी हाफिज तलहा सईद ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के मंच से भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते हुए पाकिस्तानियों को एकजुट होने का आह्वान किया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आतंकवादी हाफिज तलहा सईद ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के मंच से भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते हुए पाकिस्तानियों को एकजुट होने का आह्वान किया।
  • हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है।
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है।

हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जगर उगला है।

तलहा ने पाकिस्तान मरकजी मुस्लिग लीग (PMMML) के मंच से पाकिस्तान आंदोलन से जुड़ी एकता की भावता को फिर से जगाने की बात कही है। तलहा ने भारत को एक ऐसी चुनौती के रूप में पेश किया है जिसका सामना करने के लिए पाकिस्तानियों को एकजुट होने और राष्ट्रीय एकता दिखाने की जरूरत है।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तलहा सईद ने दावा किया कि पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग उसी पुरानी मुस्लिम लीग का विस्तार है, जिसने भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान बनाने के आंदोलन का नेतृत्व किया था।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

तलहा ने कहा यह राजनीतिक संगठन विभाजन से पहले की उस मुस्लिम लीग जैसी ही भूमिका निभा सकता है, जिसने उस समय अलग-अलग क्षेत्रों के बिखरे हुए मुसलमानों को एक साझा राजनीतिक उद्देश्य के लिए एकजुट किया था।

सभा में अपने संबोधन के दौरान तलहा ने कहा, यह उसी मुस्लिम लीग का सिलसिला है। जैसे-जैसे दिन, महीने और साल बीतेंगे, आपको समझ आएगा कि किस मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बनाया था और किस मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान आंदोलन चलाया था।

तलहा ने दावा किया कि पाकिस्तान बनने से पहले, मुस्लिम लीग ने बिखरी हुई मुस्लिम आबादी को एक राजनीतिक समुदाय में बदल दिया था। उसने आज के पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति को बंटा हुआ और अव्यवस्थित बताते हुए कहा कि PMML आज के राजनीतिक माहौल में भी ठीक वैसा ही बदलाव ला सकती है।

उसने कहा, आज, यही पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग, इस बिखरी हुई और असंगठित भीड़ को एक राष्ट्र में, एक जीवंत पाकिस्तानी राष्ट्र के रूप में एकजुट करने जा रही है।

अपने संबोधन में तलहा ने पाकिस्तान को एक ऐसे देश के रूप में पेश किया जिसकी वैश्विक मुस्लिम समुदाय के प्रति एक अहम जिम्मेदारी है। उसने दावा किया कि दुनिया भर के मुसलमान नेतृत्व और सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की ओर देखते हैं। पाकिस्तान को मुस्लिम उम्माह का संरक्षक बताते हुए उसने कहा, पाकिस्तान हरमैन शरीफैन (मक्का और मदीना में स्थित इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों) का संरक्षक है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें