LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दिवाली के बाद जहरीले प्रदूषण में दोपहिया वाहन चलाने वाले बरतें क्या खास सावधानियां?: जानें अहम सेफ्टी टिप्स

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 05:50 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दिवाली के बाद जहरीले प्रदूषण में दोपहिया वाहन चलाने वाले बरतें क्या खास सावधानियां?: जानें अहम सेफ्टी टिप्स
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Driving in Post-Diwali Pollution: 10 Essential Tips to Protect Yourself and Stay Safe on the Road दिवाली के बाद जहरीले प्रदूषण में दोपहिया वाहन चलाने वाले बरतें क्या खास सावधानियां?: जानें अहम सेफ्टी टिप्स

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दीपावली के जश्न के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में हवा का मिजाज बेहद खतरनाक हो चुका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच जाने के कारण सड़कों पर जहरीले स्मॉग का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में कारों के मुकाबले दोपहिया वाहन (बाइक और स्कूटर) चालकों के लिए यह जहरीली हवा और कम दृश्यता किसी दोहरी चुनौती से कम नहीं है।
  • कार चालकों की तुलना में बाइक और स्कूटर सवार सीधे तौर पर इस प्रदूषित हवा के संपर्क में आते हैं। जिससे आंखों में जलन, सांस की तकलीफ और सड़क पर हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में दोपहिया चालकों को अपनी सेहत और सड़क सुरक्षा के लिए किन अहम सावधानियों का पालन करना चाहिए।
  • सड़क पर निकलते समय सबसे पहली प्राथमिकता आपकी अपनी शारीरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य होनी चाहिए:

कार चालकों की तुलना में बाइक और स्कूटर सवार सीधे तौर पर इस प्रदूषित हवा के संपर्क में आते हैं। जिससे आंखों में जलन, सांस की तकलीफ और सड़क पर हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में दोपहिया चालकों को अपनी सेहत और सड़क सुरक्षा के लिए किन अहम सावधानियों का पालन करना चाहिए।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

सड़क पर निकलते समय सबसे पहली प्राथमिकता आपकी अपनी शारीरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य होनी चाहिए:

N95 या एंटी-पॉल्यूशन मास्क का उपयोग: सफर के दौरान साधारण रुमाल या कपड़े का इस्तेमाल करने से बचें। हमेशा अच्छी क्वालिटी का N95 या N99 एंटी-पोल्यूशन मास्क पहनकर ही वाहन चलाएं। ताकि हवा में मौजूद खतरनाक PM 2.5 और PM 10 के सूक्ष्म कण आपके फेफड़ों तक न पहुंच सकें।

आंखों के लिए प्रोटेक्टिव गियर: स्मॉग में मौजूद केमिकल्स और धूल के कारण आंखों में जलन हो सकती है। इसलिए बाइक चलाते समय फुल-फेस हेलमेट का इस्तेमाल करें और उसका वाइजर साफ रखें। इससे आंखों को धूल और हवा में मौजूद कणों से कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

प्रदूषण के साथ कई बार धुंध और कम दृश्यता की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में बाइक या स्कूटर की रफ्तार नियंत्रित रखें, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाएं और अचानक ब्रेक लगाने से बचें।

दिवाली बाद प्रदूषण के दौरान धुएं और धुंध के कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

कम दृश्यता में लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें। यदि वाहन में फॉग लैंप दिए गए हैं, तो जरूरत के अनुसार उनका उपयोग करें। हाई-बीम लाइट से बचें, क्योंकि धुएं और धुंध में इसकी रोशनी वापस परावर्तित होकर सामने देखने में परेशानी पैदा कर सकती है।

कम दृश्यता में आगे चल रहे वाहन की दूरी का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपनी गति कम रखें और सामान्य से ज्यादा सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अचानक लेन बदलने और ओवरटेक करने से बचें।

घर से निकलने से पहले अपने शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर जांचें। यदि प्रदूषण का स्तर बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में है, तो गैर-जरूरी यात्रा टालना बेहतर हो सकता है। जरूरत पड़ने पर कम ट्रैफिक वाले रास्ते और कम व्यस्त समय का चुनाव करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें