LIVE रवि, 8 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 8 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.01 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एनटीए ने निकाली ऑब्जर्वर पदों पर भर्ती: आवेदन शुरू; कौन कर सकता है अप्लाई? जानें पूरी प्रक्रिया

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 8 नव॰ 2026, 04:50 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एनटीए ने निकाली ऑब्जर्वर पदों पर भर्ती: आवेदन शुरू; कौन कर सकता है अप्लाई? जानें पूरी प्रक्रिया
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी परीक्षाओं के लिए ऑब्जर्वर पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सेवारत और रिटायर्ड शिक्षक, प्रोफेसर और अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी अलग-अलग परीक्षाओं के लिए ऑब्जर्वर का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए देशभर के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में काम कर रहे या रिटायर हो चुके योग्य लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ये ऑब्जर्वर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पेन-पेपर परीक्षा (PPT) के आयोजन में जिम्मेदारी निभाएंगे। एनटीए ने इसके लिए आवेदन की तारीखें और जरूरी शर्तें जारी कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • एनटीए ने आवेदकों को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में केंद्र या राज्य सरकार के ऐसे रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं, जो सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में पे लेवल-8 से ऊपर के पद पर रहे हों। आवेदन की आखिरी तारीख तक उनकी उम्र 60 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। दूसरी श्रेणी में सेना और सीएपीएफ के सूबेदार मेजर या उनके बराबर और उससे ऊपर के रैंक से रिटायर हुए अधिकारी शामिल हैं। इनकी उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इनके लिए न्यूनतम उम्र की अलग शर्त नहीं है।
  • तीसरी श्रेणी में सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सेवारत और रिटायर्ड शिक्षक व प्रोफेसर शामिल हैं। रिटायर हो चुके शिक्षकों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 60 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, सेवारत शिक्षकों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। हालांकि, उन्हें अपने संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना होगा और उनकी नौकरी का रिकॉर्ड संतोषजनक होना चाहिए। तीनों श्रेणियों में चुने गए लोगों को दो साल के लिए अनुबंध पर रखा जाएगा। यानी यह नियुक्ति स्थायी सरकारी नौकरी नहीं होगी।

एनटीए ने आवेदकों को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में केंद्र या राज्य सरकार के ऐसे रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं, जो सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में पे लेवल-8 से ऊपर के पद पर रहे हों। आवेदन की आखिरी तारीख तक उनकी उम्र 60 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। दूसरी श्रेणी में सेना और सीएपीएफ के सूबेदार मेजर या उनके बराबर और उससे ऊपर के रैंक से रिटायर हुए अधिकारी शामिल हैं। इनकी उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इनके लिए न्यूनतम उम्र की अलग शर्त नहीं है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

तीसरी श्रेणी में सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सेवारत और रिटायर्ड शिक्षक व प्रोफेसर शामिल हैं। रिटायर हो चुके शिक्षकों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 60 से 65 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, सेवारत शिक्षकों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। हालांकि, उन्हें अपने संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना होगा और उनकी नौकरी का रिकॉर्ड संतोषजनक होना चाहिए। तीनों श्रेणियों में चुने गए लोगों को दो साल के लिए अनुबंध पर रखा जाएगा। यानी यह नियुक्ति स्थायी सरकारी नौकरी नहीं होगी।

एनटीए ने विदेश में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए भी नियम तय किए हैं। ऐसे केंद्रों पर उसी शहर में रहने वाले भारतीय नागरिकों को ऑब्जर्वर बनाया जाएगा। इनमें भारतीय दूतावास, उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास में काम कर रहे या रिटायर हो चुके अधिकारी शामिल हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी और वहां रहने वाले दूसरे योग्य भारतीय नागरिक भी इस जिम्मेदारी के लिए चुने जा सकते हैं। भारत में पैनल में शामिल ऑब्जर्वर को विदेश में तभी भेजा जाएगा, जब वहां योग्य स्थानीय व्यक्ति उपलब्ध न हो। ऐसी स्थिति में अलग शर्तें बताई जाएंगी।

आवेदकों को एक घोषणा पत्र भी देना होगा। इसमें बताना होगा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या विभागीय जांच लंबित नहीं है और उन्हें नैतिकता से जुड़े किसी अपराध में सजा नहीं मिली है। इसके अलावा उन्हें यह भी बताना होगा कि एनटीए की परीक्षा में उनका कोई करीबी रिश्तेदार उम्मीदवार तो नहीं है। कोचिंग या परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थान में उनकी कोई आर्थिक या दूसरी हिस्सेदारी तो नहीं है। परीक्षा की तैयारी से जुड़ी किताबों या सामग्री के प्रकाशन में उनकी कोई भूमिका है या नहीं, इसकी जानकारी भी देनी होगी। यह घोषणा हर बार ड्यूटी मिलने से पहले अपडेट करनी होगी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें