Diljit Dosanjh Indore concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट की पु्ष्टि कर दी है। यह कॉन्सर्ट उनके ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का हिस्सा होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली कॉन्सर्ट से हुई।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 अक्तूबर 2026 को इस टूर का पहला कॉन्सर्ट किया। अब अगला पड़ाव इंदौर है। 15 नवंबर को प्रस्तावित दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले तीन से चार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। मेल में कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। इसके बावजूद सिंगर यह कॉन्सर्ट करेंगे।
- सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच भी दिलजीत दोसांझ अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह प्रतिबंध हैं। वे इंदौर में फैंस के लिए संगीत की शाम सजाने पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस कॉन्सर्ट में 'पटियाला पैग' समेत कुछ गानों पर प्रतिबंध लगने की खबर है। इसके अलावा मंच पर बच्चों को बुलाए जाने पर भी रोक लगाई गई है।
- समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना ऑरा टूर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इवेंट से कुछ दिन पहले ही उनके आने वाले कॉन्सर्ट की जांच हो रही है। कुछ सख्त नियम तय किए गए हैं। चंडीगढ़ के डॉ
सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच भी दिलजीत दोसांझ अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह प्रतिबंध हैं। वे इंदौर में फैंस के लिए संगीत की शाम सजाने पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस कॉन्सर्ट में 'पटियाला पैग' समेत कुछ गानों पर प्रतिबंध लगने की खबर है। इसके अलावा मंच पर बच्चों को बुलाए जाने पर भी रोक लगाई गई है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर में अपना ऑरा टूर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इवेंट से कुछ दिन पहले ही उनके आने वाले कॉन्सर्ट की जांच हो रही है। कुछ सख्त नियम तय किए गए हैं। चंडीगढ़ के डॉ
पंडितराव धरेनवर की शिकायत के बाद खबर है कि महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर को निर्देश दिए गए हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने न बजाए जा,एं जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।
निर्देशों में खास तौर पर शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों से बचने के लिए कहा गया है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर प्रशासन सख्त हैं। आयोजकों को कुछ निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ गानों पर बैन लगाया गया है, जिन्हें सिंगर कॉन्सर्ट में नहीं गा सकेंगे। इनमें दिलजीत दोसांझ का चर्चित ट्रैक 'पटियाला पेग' शामिल है। इसके अलावा '5 तारा ठेके', 'जेब विचों फ्रीम' और 'जट्ट फायर करदा' भी हैं, जिन्हें दिलजीत नहीं आएंगे। आयोजकों को यह भी साफतौर पर बताया गया है कि सिंगर 15 नवंबर को शो के में इन गानों पर परफॉर्म नहीं करेंगे।
निर्देशों के बारे में बात करते हुए, महिला और बाल विकास विभाग के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रजनीश सिन्हा ने कहा, 'दिलजीत दोसांझ का एक कॉन्सर्ट 15 नवंबर को ट्वेंटी वन बिजनेस पार्क में होने वाला है। हमें चंडीगढ़ से एक लेटर मिला है, जिसमें ड्रग्स, नशीले पदार्थों या हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के बारे में बताया गया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, हमने आयोजकों को लिखा है कि ऐसे गाने न गाए जाएं, क्योंकि उनका बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है'। बता दें कि दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम ने अब तक इन कथित निर्देशों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।