LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 79,310.01 +2392.11 (+3.11%)
निफ्टी 50 24,536.6 +725.80 (+3.05%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.47
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'शीघ्र सुनवाई एक मौलिक अधिकार है', सुप्रीम कोर्ट ने कहा संविधान सभी कानूनों और नियमों से ऊपर है

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 01:53 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'शीघ्र सुनवाई एक मौलिक अधिकार है', सुप्रीम कोर्ट ने कहा संविधान सभी कानूनों और नियमों से ऊपर है
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

जस्टिस उज्जवल भुयान और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की बेंच ने दोहराया कि त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) का अधिकार मौलिक अधिकार है। इसे किसी भी कानून के तहत उल्लंघन नहीं किया जा सकता और यह जमानत का आधार बन सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • चंदुरकर की बेंच ने दोहराया कि त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) का अधिकार मौलिक अधिकार ...और पढ़ें
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा संविधान सभी कानूनों और नियमों से ऊपर है
  • कोर्ट ने कहा कोई विशेष कानूनों के विरोधाभास या टकराव होने पर संविधान ही प्रभावी होगा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा संविधान सभी कानूनों और नियमों से ऊपर है

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

कोर्ट ने कहा कोई विशेष कानूनों के विरोधाभास या टकराव होने पर संविधान ही प्रभावी होगा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा मौलिक अधिकारों के साथ हल्के ढंग से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान सभी कानूनों और नियमों से ऊपर है। एनडीपीएस, यूएपीए और पीएमएलए जैसे विशेष कानूनों के साथ संविधान के प्रविधानों में कोई विरोधाभास या टकराव होने पर संविधान ही प्रभावी होगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

चंदुरकर की बेंच ने दोहराया कि त्वरित सुनवाई (स्पीडी ट्रायल) का अधिकार मौलिक अधिकार है। इसे किसी भी कानून के तहत उल्लंघन नहीं किया जा सकता और यह जमानत का आधार बन सकता है।

बेंच ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत दिए गए अधिकार सिर्फ संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि मौलिक अधिकार हैं। जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार हमारे संवैधानिक न्यायशास्त्र के मूल में है। इन मौलिक अधिकारों के साथ हल्के ढंग से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता, चाहे विशेष कानून ही क्यों न हों।

अदालत ने अपने ही पहले के एक आदेश पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि एनडीपीएस एक्ट जैसे विशेष कानूनों में आरोपी को अनुच्छेद 21 का अधिकार धारा 37 की सख्त शर्तों के अंदर ही इस्तेमाल करना होगा और सिर्फ देरी के आधार पर धारा 37 को ओवरराइड नहीं किया जा सकता।

बेंच ने स्पष्ट किया कि संविधान की व्याख्या कानूनों के आधार पर नहीं, बल्कि कानूनों की व्याख्या संविधान के आधार पर होनी चाहिए। एक कानून, विशेष हो या सामान्य, संविधान की व्याख्या का मार्गदर्शक नहीं बन सकता। उल्टा होना चाहिए। मौलिक अधिकार की व्याख्या इस तरह होनी चाहिए कि वह उस अधिकार के उद्देश्य को आगे बढ़ाए।

यह फैसला पीएमएलए, एनडीपीएस और यूएपीए मामलों में ट्रायल में देरी के आधार पर जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अंदर मतभेदों के बीच आया है। कुछ बेंचों का कहना था कि त्वरित सुनवाई का अधिकार जमानत का आधार नहीं बन सकता, जबकि कुछ अन्य बेंचों ने इसके विपरीत रुख अपनाया था। अब यह मुद्दा बड़ी बेंच के पास भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें