त्योहारों में मिलावटी मिठाई और नमकीन सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं. इनसे पेट में संक्रमण से लेकर लिवर, दिल और किडनी तक को नुकसान पहुंच सकता है. जानिए डॉक्टर ने मिलावट के खतरों और इससे बचाव के बारे में क्या कहा?
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- इमेज स्रोत, Subhendu Sarkar/LightRocket via Getty Images
- दिवाली पर मिठाई ख़रीदते वक़्त सिर्फ़ उसकी कैलोरी ही नहीं, बल्कि यह जानना भी ज़रूरी है कि कहीं उसमें मिलावट तो नहीं है? उसमें इस्तेमाल किया गया खोया और घी- असली है या नहीं?
- दिवाली में मिठाइयों और नमकीन की मांग में भारी बढ़ोतरी होती है
दिवाली पर मिठाई ख़रीदते वक़्त सिर्फ़ उसकी कैलोरी ही नहीं, बल्कि यह जानना भी ज़रूरी है कि कहीं उसमें मिलावट तो नहीं है? उसमें इस्तेमाल किया गया खोया और घी- असली है या नहीं?
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
दिवाली में मिठाइयों और नमकीन की मांग में भारी बढ़ोतरी होती है
इस दौरान असली और मिलावटी उत्पादों के बीच फ़र्क करना भी मुश्किल होता है
तीन नवंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ख़ुद तुर्कमान गेट पहुंचीं और वहां मिलावटी खोया ज़ब्त करने की कार्रवाई की
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
उन्होंने इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "त्योहारों के दौरान और पूरे साल दिल्ली में छापेमारी तेज़ की जाएगी
मिलावट के ख़िलाफ़ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी."
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, "दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दो महीनों में बाज़ारों से 4,000 किलो से ज़्यादा खाद्य पदार्थ नष्ट किए
इनमें खोया, घी, पनीर और मिठाइयां शामिल थीं
विभाग की ओर से जांच किए गए 290 नमूनों में से 85 असुरक्षित या तय मानकों से नीचे पाए गए."