LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: प्रधानमंत्री ने राज्य को दी हजारों करोड़ की सौगात, कुछ देर में करेंगे संबोधित

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 30 अक्टू॰ 2026, 06:07 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: प्रधानमंत्री ने राज्य को दी हजारों करोड़ की सौगात, कुछ देर में करेंगे संबोधित
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को दी 14 हजार करोड़ की सौगात, संबोधन का इंतजार- PM Modi Gujarat visit He will gift projects worth ₹14000 crore to state here is full schedule

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दो दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 19 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके दौरे में पशुपालन, खेती, सड़क, मेट्रो और पर्यटन से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं। बनासकांठा से होगी दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह सबसे पहले गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे। यहां वे भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से जुड़ी प्रयोगशाला का दौरा करेंगे। इसके साथ ही भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर भी जाएंगे। करीब 127 एकड़ में फैला यह केंद्र पशुओं की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर देंगे श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता नगर पहुंचेंगे। यहां वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के पहले गृहमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे। इस साल सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे। वे नर्मदा आरती में हिस्सा लेने के साथ एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्तार गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए और फेज-2बी की आधारशिला रखेंगे। फेज-2ए के तहत कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक छह किलोमीटर से अधिक लंबा मेट्रो मार्ग बनाया जाएगा। इस रास्ते में पांच स्टेशन होंगे। वहीं, फेज-2बी में गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक 3.3 किलोमीटर से अधिक लंबा मेट्रो मार्ग तैयार होगा। इसमें तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं से अहमदाबाद में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने और यात्रियों का सफर आसान होने की उम्मीद है। अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे होगा चौड़ा सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री अहमदाबाद-मेहसाणा रोड यानी स्टेट हाईवे-41 को चौड़ा करने की परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। करीब 2,600 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन किया जाएगा। इससे अहमदाबाद और उत्तर गुजरात के बीच आने-जाने में कम समय लगेगा। साथ ही सड़क पर वाहनों का दबाव घटेगा और सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा। हजारों आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेगी नई पहचान महिलाओं और बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गुजरात में 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा तैयार हो चुके 361 केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। करीब 800 करोड़ रुपये की इस योजना से चार लाख से अधिक लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन केंद्रों को बच्चों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई, पोषण और शुरुआती देखभाल के लिए बेहतर माहौल मिल सके। खेती और किसानों के लिए भी बड़ी सौगात प्रधानमंत्री कृषि बुनियादी ढांचा कोष के तहत पूरी हो चुकी 521 परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इन पर करीब 4,950 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, साइलो, कोल्ड चेन, पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा फसल की सफाई, भंडारण और प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयां भी तैयार की गई हैं। इन सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और सही समय पर बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे फसल की बर्बादी कम करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।   भारत पर्व में दिखेगी देश की सांस्कृतिक झलक राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री एकता नगर में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और एकता की भावना को सामने लाएगा। इसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार अपनी लोककलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही क्षेत्रीय खानपान, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों की झलक भी देखने को मिलेगी। 15 नवंबर तक चलेगा महोत्सव भारत पर्व 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से एकता नगर के साथ आसपास के इलाकों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री इस दौरान रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी दौरा करेंगे। कुल मिलाकर उनका यह दौरा गुजरात में विकास कार्यों के साथ पर्यटन, कृषि और पशुपालन को नई गति देने पर केंद्रित रहेगा। बनास डेयरी में रोड शो कर रहे पीएम मोदी गुजरात के दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा पहुंच चुके है। यहां वह राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री व उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ बनास डेयरी परिसर में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को देखने के लिए दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ खड़ी है। प्रधानमंत्री भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।    LIVE: PM Modi holds Grand Roadshow in Banaskantha, Gujarat #PMModi #gujarat #bjp #roadshow #live https://t.co/kwv9P5hdYu — ANI (@ANI) October 30, 2026 पीएम मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया दौरा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) के कैटल फार्म का दौरा किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी उनके साथ मौजूद रहे।   #WATCH | Gujarat | PM Modi visits the Bharat Bovine Breeding and Research Centre (BBBRC) cattle farm in Banaskantha
  • Gujarat CM Bhupendra Patel and Deputy CM Harsh Sanghavi are also present (Video source: DD) https://t.co/7HXybylsF9 — ANI (@ANI) October 30, 2026 पीएम किसान उत्सव दिवस में शामिल हुए बिहार के सीएम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर राज्यस्तरीय ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बता दें कि प्रधानमंत्री बनासकाठां से किसान सम्मान निधि जारी करेंगे।    Patna, Bihar: A state-level ‘PM Kisan Utsav Diwas’ event is organised to mark the release of the 24th instalment of the Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-Kisan) scheme
  • Chief Minister Samrat Choudhary, Deputy Chief Ministers Vijay Kumar Choudhary and Bijendra Prasad Yadav, Assembly Speaker Prem Kumar and other dignitaries attend the event. — IANS (@ians_india) October 30, 2026   देहरादून में पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित 'पीएम-किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर जोर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की अगली किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत देशभर के पात्र किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।   #WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami participates in a program organised on the occasion of 'PM-Kisan Utsav Diwas' at the Survey Auditorium in Hathibarkala, Dehradun. https://t.co/GuFFjnp2ni — ANI (@ANI) October 30, 2026   पीएम मोदी ने गुजरात में 325 करोड़ रुपये के बोवाइन ब्रीडिंग सेंटर का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी में 325 करोड़ रुपये की लागत से बने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन किया। 127 एकड़ में फैले इस केंद्र की स्थापना बनास डेयरी ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के तकनीकी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सहयोग से की है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बनास डेयरी के अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी भी मौजूद रहे। केंद्र में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए कांकरेज, गिर, साहीवाल और थारपारकर जैसी देसी गायों तथा मेहसाणा, बन्नी, जाफराबादी और मुर्रा जैसी भैंसों की नस्लों में सुधार किया जाएगा। यहां हर साल 25 हजार उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पशुपालकों को किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता वाले सीमन, भ्रूण और प्रजनन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से कम पशुओं के जरिए अधिक दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पशुओं के रखरखाव पर बढ़ती लागत तथा चारे की कमी जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बनास डेयरी की पांच अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।   VIDEO | Gujarat: PM Modi interacts with women dairy farmers at Bharat Bovine Breeding and Research Centre (BBBRC) Cattle Farm in Banaskantha. #GujaratNews #Banaskantha (Source: PM Modi YT) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/4LrDrVbzUN — Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026 महिला डेयरी किसानों से मिले प्रधानमंत्री मोदी  इस दौरान उन्होंने महिला डेयरी किसानों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने महिला किसानों से डेयरी व्यवसाय, पशुपालन और इससे जुड़ी गतिविधियों के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। यह संवाद डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया पीएम का स्वागत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान ₹14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। साथ ही, पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में ₹19,000 करोड़ की राशि जारी करेंगे, जिससे देशभर के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।   Banaskantha, Gujarat: Chief Minister Bhupendra Patel and Deputy Chief Minister Harsh Sanghavi welcome Prime Minister Narendra Modi on his arrival to lay the foundation stone, inaugurate and dedicate development projects worth over ₹14,000 crore to the nation, and release the 24th instalment of the PM-KISAN scheme, amounting to ₹19,000 crore. (Source: PM Narendra Modi/YT) — IANS (@ians_india) October 30, 2026 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर खरगे की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए संघवी ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस और उसके अध्यक्ष से कहना चाहता हूं कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।" संघवी के इस बयान को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और राजनीतिक भविष्य को लेकर कांग्रेस की आलोचना के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। जनसभा में उन्होंने स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री मोदी देश की राजनीति में मजबूती से बने रहेंगे।   VIDEO | Addressing a public gathering in Banaskantha, Gujarat Deputy CM Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) criticises Congress president Mallikarjun Kharge over his remarks on PM Modi, says, "I want to tell the Congress and its president that 'Modi Kahin Nahi Jaega' (Modi won't go anywhere)." #Banaskanth #GujaratNews (Source: PM Modi YT) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd) — Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026   पीएम ने गुजरात को दी हजारों करोड़ की सौगात  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान गुजरात में करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किया। वहीं, शनिवार को वह एकता नगर, केवड़िया में एकता परेड में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।   LIVE: PM Modi Inaugurates Various Developmental Projects, Banaskantha | Gujarat | Speech SOURCE: DD #pmmodi #gujarat #bjp #banaskantha #live https://t.co/ewEKMxIrYf — ANI (@ANI) October 30, 2026  'सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े' बनासकांठा में जन रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के सभी जिलों के किसान हमारे साथ जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आज से 25 साल पहले जब मैं जब सीएम बना था तब भी मेरी पहली बड़ी रैली बनासकांठा में हुई थी और आज 25 साल बाद भी मेरी बड़ी जनसभा यहीं हो रही है।

TaazaWire Special Desk: पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: प्रधानमंत्री ने राज्य को दी हजारों करोड़ की सौगात, कुछ देर में करेंगे संबोधित को लेकर सामने आई इस बड़ी जानकारी पर संबंधित विभाग और अधिकारी लगातार नज़र बनाए हुए हैं। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में कई अहम बिंदु सामने आए हैं जो आम जनता और पाठकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

पीएम मोदी का गुजरात दौरा LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को दी 14 हजार करोड़ की सौगात, संबोधन का इंतजार- PM Modi Gujarat visit He will gift projects worth ₹14000 crore to state here is full schedule

📌 आगे क्या होगा?

संबंधित अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले समय में इससे जुड़े और भी निर्देश या आधिकारिक बयान जारी किए जा सकते हैं। TaazaWire आपको इस विषय पर लगातार सटीक और निष्पक्ष अपडेट्स उपलब्ध कराता रहेगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें