जियो का ₹999 वाला प्रीपेड प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। इसमें JioHotstar, Google Gemini Pro और Canva Pro Lite जैसे डिजिटल टूल्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- जियो का ₹999 वाला प्रीपेड प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। ...और पढ़ें
- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी Jio यूजर हैं और एक लंबी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं? तो कंपनी का ₹999 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में 98 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में टोटल 196GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।
प्लान में डेली 100 SMS और JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। इसके अलावा, ग्राहकों को प्लान में Google Gemini Pro और Canva Pro Lite जैसे डिजिटल टूल्स का एक्सेस भी फ्री में मिल रहा है। चलिए इस प्लान के डिटेल्स विस्तार से जानते हैं..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
Jio के इस रिचार्ज प्लान में आपको 98 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 196GB डेटा मिल रहा है। हालांकि एक बार डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाएगी। साथ ही प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा, एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है।
जियो के इस जबरदस्त प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। इस स्टोरेज में आप अपनी फोटो, वीडियो और अन्य फाइल्स ऑनलाइन सेव कर सकते हैं।
इसके अलावा इस प्लान में 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है। साथ ही इसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana भी मिल रहा है। प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है
यह भी पढ़ें- Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी