आईओए एसओएम चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने सफाई दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- आईओए एसओएम चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने सफाई दी है।
- IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई। (फाइल)
- चुनाव अधिकारी ने आईओए एसओएम आचार संहिता उल्लंघन पर सफाई दी।
IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई। (फाइल)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
चुनाव अधिकारी ने आईओए एसओएम आचार संहिता उल्लंघन पर सफाई दी।
दोषियों को अयोग्य ठहराने या चुनाव रद करने का अधिकार नहीं था।
देर से मिली शिकायतों के कारण चुनाव स्थगित करना संभव नहीं था।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आईओए के एसओएम चुनावों में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का अधिकार उनके पास नहीं था, लेकिन शिकायतों पर उन्होंने जरूरी सलाह जारी की थी।
दिल्ली के पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि चुनाव से ठीक एक रात पहले शिकायतें मिलने के बावजूद उनके लिए चुनाव स्थगित करना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने का मेरे पास कोई अधिकार नहीं है। मैं किसी को अयोग्य घोषित नहीं कर सकता और न ही चुनाव रद कर सकता हूं। मेरे पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है। मैं केवल उन्हें (एसओएम उम्मीदवारों को) आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दे सकता हूं और मैंने शिकायतें मिलते ही ऐसा किया।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऐसी परिस्थितियों में मैं चुनाव स्थगित भी नहीं कर सकता था, क्योंकि शिकायतें मतदान से कुछ घंटे पहले मिली थीं। मेरा काम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है।
आईओए के एसओएम चुनावों के तहत सोमवार को 80 पूर्व खिलाड़ियों ने आनलाइन मतदान कर चार महिला एसओएम प्रतिनिधियों का चयन किया। हालांकि, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। छह उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में वह वोटों की संख्या के लिहाज से पांचवें स्थान पर रहीं।