हीरो मोटोकॉर्प ने एक्सट्रीम 125R का स्टेल्थ एडिशन लॉन्च किया है। यह इस सीरीज की अकेली बाइक है जिसमें 4.2 इंच की TFT स्क्रीन है। यह डुअल-चैनल एबीएस वेरिएंट से 6000 रुपये महंगी है। इस बाइक में और क्या-क्या है खास और कितना है कीमत आइए जानते हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एक्सट्रीम 125R सीरीज में नया टॉप वेरिएंट उतार दिया है, जिसका नाम स्टेल्थ एडिशन है। कंपनी का कहना है कि इसमें रंग, डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी कुछ चीजें मिलती हैं, जो एक्सट्रीम 125R के किसी दूसरे वेरिएंट में नहीं हैं। यानी अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में कुछ अलग और प्रीमियम चाहते हैं, तो यह बाइक आपका ध्यान खींच सकती है।
- सबसे पहले बात लुक की कर लेते हैं। स्टेल्थ एडिशन में ब्रॉन्ज और काले रंग की खास पेंट स्कीम दी गई है, जिसके साथ लाल रंग के व्हील्स इसे अलग पहचान देते हैं। लाल रंग की झलक पिलियन ग्रैब रेल, टैंक एक्सटेंशन पैनल और बैज में लिखे X अक्षर पर भी दिखती है। इस रंग-रूप के साथ बाइक सड़क पर भीड़ से अलग नजर आती है।
- इस वेरिएंट में 4.2 इंच की कलर TFT स्क्रीन मिलती है, जो एक्सट्रीम 125R के बाकी वेरिएंट में नहीं है। यही यूनिट हीरो की एक्सट्रीम 160R, एक्सट्रीम 250R कार्बन और एक्सपल्स 210 जैसी बाइकों में भी लगती है। हीरो के अपने एप से स्मार्टफोन जोड़ने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट मिलते हैं और म्यूजिक भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी जोड़ा है, जिसे सेगमेंट में पहली बार बताया गया है। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}
सबसे पहले बात लुक की कर लेते हैं। स्टेल्थ एडिशन में ब्रॉन्ज और काले रंग की खास पेंट स्कीम दी गई है, जिसके साथ लाल रंग के व्हील्स इसे अलग पहचान देते हैं। लाल रंग की झलक पिलियन ग्रैब रेल, टैंक एक्सटेंशन पैनल और बैज में लिखे X अक्षर पर भी दिखती है। इस रंग-रूप के साथ बाइक सड़क पर भीड़ से अलग नजर आती है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
इस वेरिएंट में 4.2 इंच की कलर TFT स्क्रीन मिलती है, जो एक्सट्रीम 125R के बाकी वेरिएंट में नहीं है। यही यूनिट हीरो की एक्सट्रीम 160R, एक्सट्रीम 250R कार्बन और एक्सपल्स 210 जैसी बाइकों में भी लगती है। हीरो के अपने एप से स्मार्टफोन जोड़ने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट मिलते हैं और म्यूजिक भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी जोड़ा है, जिसे सेगमेंट में पहली बार बताया गया है। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}
इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाइक में वही 124.7 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 11.4 एचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यानी परफॉर्मेंस वही रहेगी, फर्क सिर्फ लुक और फीचर्स का है।
कीमत की बात करें तो अब एक्सट्रीम 125R पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। सीबीएस वेरिएंट 91,500 रुपये का है, एबीएस और एबीएस सिंगल-सीट वेरिएंट 96,700 रुपये के हैं, डुअल-चैनल एबीएस 1.10 लाख रुपये का है और स्टेल्थ एडिशन 1.16 लाख रुपये का। यानी नीचे वाले वेरिएंट के मुकाबले स्टेल्थ के लिए आपको 6,000 रुपये ज़्यादा देने होंगे, और बदले में खास पेंट, TFT डैश और TPMS मिलते हैं। बाजार में इसका मुकाबला टीवीएस रेडर और होंडा CB125 हॉर्नेट से है। रेडर की कीमत 84,460 रुपये से 1.03 लाख रुपये के बीच है, जबकि हॉर्नेट 1.15 लाख रुपये की है।