LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची दूसरा पहलू: जिसे हम रोजाना नजरअंदाज कर देते हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, शोर कितना घातक हो सकता है?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,206.15 -48.95 (-0.19%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA वार्ता, AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 03:38 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA वार्ता, AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत का छठा दौर चल रहा है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत का छठा दौर चल रहा है।
  • भारत-कनाडा के बीच FTA पर आखिरी दौर की चर्चा (फोटो-एएनआइ)
  • भारत-कनाडा व्यापार वार्ता का छठा दौर जारी है।

भारत-कनाडा के बीच FTA पर आखिरी दौर की चर्चा (फोटो-एएनआइ)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भारत-कनाडा व्यापार वार्ता का छठा दौर जारी है।

पीएम मोदी की कनाडा यात्रा से पहले समझौता लक्ष्य।

डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने गुरुवार को बताया कि भारत के साथ व्यापार वार्ता का छठा दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली संभावित कनाडा यात्रा से पहले व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप दे दिया जाए।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

सिद्धू ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने ऊर्जा, यूरेनियम, महत्वपूर्ण खनिजों और निवेश को मुख्य आधार के रूप में रेखांकित किया।

सिद्धू ने बताया कि कनाडा अपनी एलएनजी परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है और अगले पांच सालों में उसने दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक बनने का लक्ष्य रख रहा है। इससे कनाडा, भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद कर सकेगा।

कनाडा भारत में एक प्रमुख निवेशक बना हुआ है, जहां संस्थागत निवेशकों और पेंशन फंडों (जैसे फेयरफैक्स) ने 100 अरब डालर से अधिक का निवेश किया है। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस साल मई में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कनाडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के उद्योग संगठनों ने एक रिपोर्ट फ्रॉम इंडिया टू कनाडा: इकोनमिक इंपैक्ट एंड एंगेजमेंट (भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और जुड़ाव) का दूसरा संस्करण जारी किया गया था।

यह रिपोर्ट कनाडाई अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों के महत्वपूर्ण और बढ़ते योगदान को उजागर करती है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 50 भारतीय कंपनियों ने कनाडा में करीब 11 अरब कनाडाई डालर का निवेश किया है, जिससे पूरे देश में 33 हजार से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें